2017 के बाद मतदान ने लगाई छलांग
विधानसभा चुनाव 2017 के मतदान प्रतिशत पर नजर डालें तो पता चलता है कि मैनपुरी की जनता ने इस बार लंबी छलांग लगाई है। 2017 के चुनाव में जिले का औसत मतदान जहां 59.67 प्रतिशत था तो वहीं मैनपुरी सदर सीट पर 60.27 प्रतिशत, भोगांव सीट पर 59.13 प्रतिशत, किशनी सीट पर 60.13 प्रतिशत और करहल सीट पर 59.17 प्रतिशत मतदान हुआ था। ऐसे में इस बार औसत मतदान जहां चार प्रतिशत बढ़ा है तो वहीं करहल में करीब छह प्रतिशत और अन्य सीटों पर लगभग तीन प्रतिशत मतदान बढ़ा है।
विधानसभा चुनाव 2022 का मतदान प्रतिशत
- मैनपुरी सदर-63.52 प्रतिशत
- भोगांव-63.07 प्रतिशत
- किशनी-62.76 प्रतिशत
- करहल-65.10 प्रतिशत
- औसत-63.66 प्रतिशत