फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Chunav 2022: करहल के इस बूथ पर दोबारा मतदान की तैयारी, प्रेक्षक ने निर्वाचन आयोग को भेजी रिपोर्ट

Tue, 22 Feb 2022 09:59 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल की ओर से 64 बूथों पर कैप्चरिंग की शिकायत की गई। जांच में एक बूथ पर गड़बड़ी की पुष्टि हुई है। प्रेक्षक ने इस बूथ पर दोबारा मतदान कराने की रिपोर्ट भेजी है। 
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करहल विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर दोबारा मतदान कराने की रिपोर्ट प्रेक्षक करहल ने निर्वाचन आयोग को भेजी है। मैनपुरी की करहल सीट से भाजपा प्रत्याशी प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने मतदान के दौरान गड़बड़ी की शिकायत की थी। शिकायत की जांच के बाद ही प्रेक्षक ने आयोग को रिपोर्ट भेजी है। 

विज्ञापन


रविवार को मतदान के बाद सोमवार को नवीन मंडी में स्क्रूटिनी का काम हुआ। यहां करहल सीट से भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल ने निर्वाचन अधिकारी करहल जयप्रकाश और प्रेक्षक करहल चंद्र कुमार जमातिया को एक शिकायत की थी। इसमें कहा था कि करहल में मतदान के दौरान बूथ कैप्चर किए गए। 

साक्ष्य के तौर पर एक वीडियो भी दिया गया है। ये वीडियो वेबकास्टिंग से लिया गया था। शिकायत पर निर्वाचन अधिकारी करहल और प्रेक्षक करहल चंद्र कुमार जमातिया ने जांच की। जांच में सामने आया कि प्राथमिक विद्यालय जसवंतपुर बूथ संख्या 266 पर एक युवक द्वारा खड़े होकर ईवीएम पर मतदान कराया गया है। 

विज्ञापन
Trending Videos

दोबारा मतदान कराने की रिपोर्ट भेजी 

इसी के आधार पर प्रेक्षक ने प्राथमिक विद्यालय जसवंतपुर पर मतदान में गड़बड़ी की शिकायत को सही पाते हुए निर्वाचन आयोग को यहां दोबारा मतदान कराने की रिपोर्ट भेजी है। अब जिला प्रशासन और प्रेक्षक को निर्वाचन आयोग के निर्देश का इंतजार है। 

अगर चुनाव आयोग जसवंतपुर बूथ पर दोबारा मतदान कराने के आदेश देता है तो यहां दोबारा मतदान कराया जाएगा। वहीं अन्य मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान की रिपोर्ट भेजने के साथ ही शिकायत को निस्तारित कर दिया है। 

64 बूथों पर गड़बड़ी की हुई थी शिकायत 

करहल सीट से भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल की ओर से दी गई शिकायत में 64 बूथों पर कैप्चरिंग की शिकायत की गई थी। शिकायत में बताया गया है कि बूथों पर गड़बड़ी की जानकारी जोनल मजिस्ट्रेट और सेक्टर मजिस्ट्रेटों को भी दी गई थी। 
विज्ञापन

उन्होंने ओय, विक्रमपुर, शाहजहांपुर, कोसमा मुसलमीन, नगला केहरी, रतवा, बादशाहपुर, अमामई, गढिय़ा अहलादपुर,  गढिय़ा, अतिकुल्लापुर, सिंहपुर समेत कुल 64 बूथों पर दोबारा मतदान कराने की मांग की है। ये शिकायत मुख्य निर्वाचन आयुक्त और जिला निर्वाचन आयाक्त को भी भेजी गई थी।   

बूथ संख्या 266 पर गड़बड़ी की पुष्टि

प्रेक्षक विधानसभा क्षेत्र करहल के चंद्र कुमार जमातिया ने कहा कि भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल की शिकायत पर स्क्रूटिनी में जांच की गई। प्राथमिक विद्यालय जसवंतपुर के बूथ संख्या 266 पर मतदान में गड़बड़ी की पुष्टि हुई है। चुनाव आयोग को दोबारा मतदान कराने की रिपोर्ट भेजी है, आयोग के निर्देश के अनुसार ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। 

जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह ने बताया कि निर्वाचन अधिकारी और प्रेक्षक को ही भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल ने शिकायत की है। स्क्रूटिनी में प्रेक्षक और निर्वाचन अधिकारी करहल द्वारा जांच की जा रही है। निर्वाचन अधिकारी और प्रेक्षक की रिपोर्ट के अनुसार ही निर्वाचन आयोग निर्णय करेगा।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें