फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिरोजाबाद: सपा के विधायक रहे ओमप्रकाश वर्मा भाजपा में शामिल, लखनऊ में ली पार्टी की सदस्यता

Mon, 17 Jan 2022 10:23 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद

सार

फिरोजाबाद में सपा को एक और झटका लगा है। शिकोहाबाद से विधायक रहे ओमप्रकाश वर्मा भाजपा में शामिल हो गए हैं। इनसे पूर्व मुलायम सिंह यादव के रिश्वतेदार सिरसागंज विधायक हरिओम यादव भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। 
विज्ञापन
पूर्व विधायक ने लखनऊ में ली भाजपा की सदस्यता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिरोजाबाद की शिकोहाबाद सीट से सपा के विधायक रहे ओमप्रकाश वर्मा ने रविवार को लखनऊ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर एवं प्रदेश के संगठन प्रभारी सुनील बंसल के समक्ष पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष विजय प्रताप छोटू भी शामिल हुए। पूर्व विधायक की मानें तो पार्टी ने शिकोहाबाद विधानसभा से चुनाव की तैयारी के लिए हरी झंडी दे दी है।

विज्ञापन

सपा का गढ़ कहे जाने वाले फिरोजाबाद जिले में विधानसभा चुनाव से पूर्व राजनीतिक सरगर्मियां काफी तेज हो गई हैं। सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के समधि एवं सिरसागंज विधायक हरिओम यादव के भाजपा में जाने के बाद से शिकोहाबाद विधानसभा सीट से पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा प्रबल दावेदार माने जा रहे थे, लेकिन रविवार को उन्होंने लखनऊ में भाजपा कार्यालय पर पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली। पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा की निषाद वोट बैंक में पकड़ अच्छी मानी जाती है।
2012 में सपा के टिकट पर हासिल की थी बड़ी जीत 
2012 के चुनाव परिणाम पर नजर डालें तो पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा सपा से शिकोहाबाद विधानसभा सीट से चुनाव लड़े थे और जिले में सबसे बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। ओमप्रकाश वर्मा को 98682 और डॉ. मुकेश वर्मा (बसपा) को 54668 मत मिले थे। भाजपा निषाद वोट बैंक के साथ अन्य वर्गों के वोट के सहारे इस विधानसभा को जीतने की जुगत में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब देखने यह होगा कि सपा एवं भाजपा इस विधानसभा सीट से हाल में एक दूसरे दल में शामिल हुए डॉ. मुकेश एवं ओमप्रकाश वर्मा को प्रत्याशी बनाती है या फिर किसी और पर दांव लगाएगी। यह तो भविष्य के गर्त में छिपा है। पूर्व विधायक ओमप्रकाश वर्मा का कहना है कि मैंने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री, प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव की तैयारी करने के लिए हरी झंडी दे दी है। पार्टी हाईकमान के निर्देशानुसार ही काम करूंगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें