आगरा के नौ विधानसभा क्षेत्रों के लिए 107 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। गुरुवार को 34.77 लाख मतदाता अपने-अपने क्षेत्रों में विधायक चुनने के लिए वोट करेंगे। सबसे ज्यादा एत्मादपुर और बाह में 14-14 प्रत्याशी हैं। खेरागढ़, फतेहाबाद और उत्तर में 13-13 प्रत्याशी हैं। सबसे कम नौ प्रत्याशी ग्रामीण क्षेत्र में, छावनी, दक्षिण में दस-दस और फतेहपुर सीकरी में 11 प्रत्याशियों के बीच टक्कर होगी।
नौ विधानसभा सीटों का गणित
एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र- 14 प्रत्याशी
- भाजपा- डॉ. धर्मपाल सिंह
- कांग्रेस- शिवानी देवी
- बसपा- प्रबल प्रताप सिंह
- सपा- डॉ. वीरेंद्र सिंह चौहान
- आम आदमी पार्टी- सुमित जाटव
- अन्य- 9
- कुल मतदाता- 441887
- महिला मतदाता- 200580, पुरुष - 241289
- मतदेय स्थल - 507
आगरा छावनी विधानसभा- 10 प्रत्याशी
- भाजपा- डॉ. जीएस धर्मेश
- कांग्रेस- सिकंदर वाल्मीकि
- बसपा- डॉ. भारतेंदु अरुण
- सपा- कुंवरचंद वकील
- आप- प्रेम सिंह
- अन्य- पांच
- कुल मतदाता : 462281
- महिला मतदाता- 210099, पुरुष- 252157
- मतदेय स्थल- 484
आगरा दक्षिण विधानसभा- 10 प्रत्याशी
- भाजपा- योगेंद्र उपाध्याय
- कांग्रेस- अनुज शर्मा
- बसपा- रवि भारद्वाज
- सपा- विनय अग्रवाल
- आप- रमजान अब्बास
- अन्य- पांच
- कुल मतदाता - 365776
- महिलाएं - 167579, पुरुष - 198170
- मतदेय स्थल - 422
आगरा उत्तर विधानसभा- 13 प्रत्याशी
- भाजपा - पुरुषोत्तम खंडेलवाल
- कांग्रेस - विनोद बंसल
- बसपा - शब्बीर अब्बास
- सपा - ज्ञानेंद्र गौतम
- आप - कपिल वाजपेयी
- अन्य- आठ
- कुल मतदाता- 430497
- महिलाएं - 197155, पुरुष- 233324)
- मतदेय स्थल - 442
आगरा ग्रामीण विधानसभा- नौ प्रत्याशी
- भाजपा - बेबीरानी मौर्या
- कांग्रेस - उपेंद्र सिंह
- बसपा - किरनप्रभा केसरी
- रालोद - महेश जाटव
- आप - अरुणकांत कठेरिया
- अन्य- चार
- कुल मतदाता - 423456
- महिलाएं - 193255, पुरुष - 230184
- मतदेय स्थल - 468
फतेहपुर सीकरी विधानसभा- 11 प्रत्याशी
- भाजपा - चौधरी बाबूलाल
- कांग्रेस - हेमंत चाहर
- बसपा - डॉ. मुकेश राजपूत
- रालोद - ब्रजेश चाहर
- अन्य - छह
- कुल मतदाता - 355998
- महिलाएं - 164030, पुरुष - 191963
- मतदेय स्थल - 428
खेरागढ़ विधानसभा - 13 प्रत्याशी
- भाजपा - भगवान सिंह कुशवाह
- कांग्रेस - रामनाथ सिकरवार
- बसपा - गंगाधर कुशवाह
- रालोद - रौतान सिंह
- आप - बनवारी लाल शर्मा
- अन्य- आठ प्रत्याशी
- कुल मतदाता - 326933
- महिलाएं - 149833, पुरुष - 177093
- मतदेय स्थल - 377
फतेहाबाद विधानसभा - 13 प्रत्याशी
- भाजपा - छोटेलाल वर्मा
- कांग्रेस - होतम सिंह निषाद
- बसपा - शैलेंद्र सिंह
- सपा - रूपाली दीक्षित
- आप - पुरुषोत्तम दास
- आठ अन्य प्रत्याशी
- कुल मतदाता - 321656
- महिलाएं - 147692, पुरुष - 173956
- मतदेय स्थल - 384
बाह विधानसभा- 14 प्रत्याशी
- भाजपा - रानी पक्षालिका सिंह
- कांग्रेस - मनोज दीक्षित
- बसपा - नितिन वर्मा
- सपा - मधुसूदन शर्मा
- आप - नीरज करोरिया
- अन्य नौ प्रत्याशी
- कुल मतदाता - 332733
- महिलाएं - 150837, पुरुष - 181881
- मतदेय स्थल - 384
ताजनगरी में मतदाता
- कुल मतदाता : 3477645
- पुरुष : 1888588
- महिला : 1588912
- अन्य : 145
- 18 से 19 साल के मतदाता : 41270
- 80 वर्ष अधिक आयु के मतदाता : 43991
- दिव्यांग मतदाता : 17952
- मतदाता कंट्रोल रूम नंबर : 0562-2250170
- टोल फ्री नंबर : 1950
- 3911 बूथों पर होगा मतदान
- 34.61 लाख मतदाता चुनेंगे अपने प्रतिनिधि