प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास न तो रुकेगा और न ही थमेगा। प्रदेश सरगर बनाने का वादा किया। सेठ बीएन पोद्दार इंटर कॉलेज के मैदान में जनसभा को संबोधितकार का यही संकल्प है। बिना किसी भेदभाव के काम किए जा रहे हैं। उन्होंने ब्रजक्षेत्र को सुंदर न करते हुए उन्होंने भाजपा प्रत्याशी ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के लिए वोट मांगे।
योगी ने कहा कि सपा की सरकार में विकास केवल कब्रस्तिान की बाउंड्रीवॉल तक सीमित था। 2017 में भाजपा की सरकार बनने के बाद विकास तो हुआ और कानून व्यवस्था को भी दुरुस्त किया गया। बहन और बेटियां अब रात को बेखौफ होकर निकल सकती हैं, पर पिछली सरकारों में ऐसा नहीं था। हर कोई असुरक्षित था। दंगाई, माफिया और भ्रष्टाचारी हावी थे, पर भाजपा सरकार ने इसे बुलडोजर से खत्म किया। यूपी के 75 जिलों में अंधकार पूरी तरह से खत्म करके जगमग किया गया। यह सब ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने कर दिखाया।
कहा कि यमुना को भी स्वच्छ करेंगे। कोरोना की तीसरी लहर एक सप्ताह में खत्म हो जाएगी। इससे पूर्व ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने पगड़ी और सांसद हेमा मालिनी ने दुपट्टा ओढ़ाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मंच पर डॉ. देवेंद्र शर्मा, रविंकात गर्ग, चौधरी तेजवीर सिंह, महानगर संयोजक राजू यादव आदि नेता मौजूद रहे। संचालन महामंत्री प्रदीप गोस्वामी ने किया।