उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने शनिवार को 336.88 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात जनपदवासियों को दी। इसमें 29 परियोजनाओं के लोकार्पण और 25 का शिलान्यास किया गया। कार्यक्रम वृंदावन के पर्यटक सुविधा केंद्र में हुआ।
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि वर्ष 2017 से मथुरा जनपद में 26533.94 लाख रुपये की लागत से 834 परियोजनाओं पर काम हुआ है। शनिवार को 54 और परियोजनाओं की शिलापट्टिकाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया। इसमें 44 सड़क निर्माण और नौ सेतु के साथ एक भवन निर्माण भी शामिल है।
लोकार्पण-29
मार्गों की संख्या-23
लघु सेतु-6
कुल लागत-206.35 करोड़
शिलान्यास-25
मार्गों की संख्या- 21
लघु सेतु-3
भवन निर्माण- 01
कुल लागत-130.53 करोड़
अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।