फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य करेंगे 267 करोड़ की सड़क-सेतु योजनाओं का शिलान्यास

Wed, 16 Jun 2021 10:21 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

 लखनऊ से सुबह 11.40 बजे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आगरा सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां पहले आगरा व मथुरा की विभागीय परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण होगा। दोपहर एक बजे भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी।
विज्ञापन
केशव प्रसाद मौर्य, डिप्टी सीएम।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य बुधवार को आगरा में होंगे। मथुरा और आगरा की 267 करोड़ की 208 सड़क, सेतु व अन्य निर्माण योजनाओं का शिलान्यास करेंगे। साथ ही दोनों जिलों की 216 करोड़ की 187 परियोजनाओं का लोकार्पण होगा। सर्किट हाउस में सेतु निगम और लोक निर्माण विभाग की समीक्षा होगी।

विज्ञापन

 लखनऊ से सुबह 11.40 बजे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आगरा सर्किट हाउस पहुंचेंगे। यहां पहले आगरा व मथुरा की विभागीय परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण होगा। दोपहर एक बजे भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक होगी।

इसके बाद दोपहर दो बजे से विभागीय कार्यों की समीक्षा करेंगे। उपमुख्यमंत्री किसी परियोजना का स्थलीय निरीक्षण भी कर सकते हैं। अधीक्षण अभियंता पीडब्ल्यूडी योगेश पवार ने बताया कि उपमुख्यमंत्री की बैठक को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें