फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव हो या रामपुर...जो भी अपराध करेगा उस पर कार्रवाई होगी: उपमुख्यमंत्री मौर्य

Thu, 01 Aug 2019 02:48 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
निकुंज भवन में उपमुख्यमंत्री मौर्य और उनका परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के उन्नाव कांड और रामपुर में जो कुछ भी हो रहा है, उसे लेकर सियासी बवाल मचा हुआ है। इस पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि उन्नाव हो या रामपुर, जो भी अपराध करेगा उस पर कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन


गुरुवार को केशव प्रसाद मौर्य, पत्नी राजकुमारी देवी मौर्य और पुत्र योगेश के साथ वृंदावन पहुंचे। उन्होंने परिवार के साथ सुबह-सुबह भगवान बांकेबिहारी के दर्शन किए। इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने वीआईपी मार्ग स्थित निकुंज भवन में हवन-पूजन किया। 

पूजन के बाद पत्रकारों से बात करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में अपराधियों को किसी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। सपा के विरोध प्रदर्शन पर कहा कि जो भी दोषी होगा, उसे छोड़ा नहीं जाएगा। रामपुर में कानून के दायरे में काम हो रहा है। 
विज्ञापन


वहीं उन्नाव कांड पर केशव प्रसाद मौर्य ने भाजपा का बचाव किया। उन्होंने कहा कि उन्नाव कांड की निष्पक्ष जांच चल रही है। इसमें जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि जो भी अपराध करेगा, उसे सजा मिलेगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें