फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नाव कांड को लेकर सपा ने किया विरोध प्रदर्शन, योगी सरकार के खिलाफ नारेबाजी

Thu, 01 Aug 2019 01:22 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
विरोध प्रदर्शन करते सपा कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उन्नाव दुष्कर्म कांड की पीड़िता और उसके परिजनों के साथ हुई घटना के बाद देशभर में सियासी बवाल मचा हुआ है। इस प्रकरण पर सभी विरोधी दल यूपी सरकार को घेरने में जुटे हुए हैं। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। 
विज्ञापन


फिरोजाबाद में गुरुवार को उन्नाव कांड को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने शहर के सुभाष चौराहे पर जाम लगा दिया। इस दौरान उन्होंने योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

सपा कार्यकर्ता 'बेटी हम शर्मिंदा हैं, तेरे अपराधी अभी जिंदा', जैसे नारे लिखे बैनर लेकर पहुंचे। काफी देर तक चौराहे पर प्रदर्शन किया। सपा के प्रदर्शन के चलते पुलिस प्रशासन अलर्ट रहा। मौके पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया। नगर मजिस्ट्रेट भी पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें