उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा ने किया पौधारोपण
- फोटो : अमर उजाला
अगस्त का महीना भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ और अब कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने के लिए जाना जाएगा। कश्मीर घाटी में अनुच्छेद 370 और 35 ए हटाने के बाद माहौल सुधरेगा। पाकिस्तान अगर इस मामले पर धमकी देगा तो भारत से उसे करारा जवाब मिलेगा।
ताजमहल के पास शाहजहां पार्क में वृक्ष महाकुंभ अभियान में पौधे लगाने आए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान की धमकी से अब देश डरता नहीं है। हर धमकी पर देश की सरकार करारा जवाब दे रही है।
डिप्टी सीएम ने कहा कि पाकिस्तान के लिए देश का एक राज्य ही काफी है। कांग्रेस पर हमला करते हुए डिप्टी सीएम ने कहा कि कांग्रेस में ही कांग्रेसी पार्टी के रुख का विरोध कर रहे हैं। नेतृत्वविहीन पार्टी अंर्तद्वंद्व से जूझ रही है।