फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप दौरे पर बोले यूपी के उपमुख्यमंत्री, भारत-अमेरिका के संबंध होंगे और मजबूत

Sun, 23 Feb 2020 12:36 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा रविवार को फिरोजाबाद के एसआरके शिक्षण संस्थान के अमृत महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने यहां मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि ट्रंप के दौरे से भारत-अमेरिका के संबंध और मजबूत होंगे। 
विज्ञापन


ट्रंप के स्वागत के लिए 120 करोड़ खर्च के सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस का काम है भारत की सैन्य व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह उठाना। अगर अमेरिका और भारत के संबंध अच्छे रहे तो उसका लाभ भारत देश को ही मिलेगा। 

उन्होंने कहा कि अभी-अभी अमेरिका किसका पक्ष ले रहा है, भारत की पक्ष ले रहा है। मोदी की कूटनीति का ध्यान रखें। कांग्रेस को यह ध्यान रखना चाहिए कि भारत और अमेरिका के संबंध अच्छे होना कितना आवश्यक है। 
विज्ञापन


शाहीन बाग धरने पर दिनेश शर्मा ने कहा कि कुछ ऐसे शरारती तत्वों हैं, जो नागरिकता संशोधन कानून को लेकर दुष्प्रचार कर रहे हैं। दुष्प्रचार की भी एक सीमा होती है। शिक्षण संस्थान के कार्यक्रम में केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री पोखरियाल भी शामिल रहे। 
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें