फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा में डूबकर किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोरों (कासगंज)। पालेज की फसल देखने गए किसान की गंगा में डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों ने कई घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

गांव दलऊताना निवासी गंगाराम (35) पुत्र ओमकार ने गंगा की खादर में पालेज की फसल की थी। शनिवार सुबह वह फसल देखने गया था। इस दौरान वह गंगा में डूब गया। काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर परिजन उसे देखने ख्ेात पर पहुंचे लेकिन वहां नहीं दिखा। गंगा में डूबने की आशंका व्यक्त करते हुए परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। कोतवाली प्रभारी रिपुदमन सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने गंगा में गोताखोरों की मदद से शव की तलाश कराई। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने किसान के शव को बाहर निकाला। किसान की मौत से परिजनों में चीत्कार मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें