फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रत्याशी नहीं कमल के फूल को याद रखकर जिताएं उपचुनाव, उपमुख्यमंत्री ने दिए भाजपाइयों को जीत के मंत्र

Thu, 24 Sep 2020 09:28 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि विभिन्न विभागों में अब तक तीन लाख बेरोजगारों
को रोजगार देने का काम किया है, अभी और भर्तियां निकाली जा रही हैं। 
विज्ञापन
टूंडला में बैठक के दौरान मंचासीन डॉ. दिनेश शर्मा व अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कार्यकर्ता एकजुट होकर उपचुनाव में पार्टी द्वारा जो भी प्रत्याशी घोषित किया जाए उसे जिताने का काम करें। प्रत्याशी कोई भी हो इससे मतलब नहीं रखना, बल्कि चुनाव चिन्ह कमल का फूल याद रखना है। यह बातें बुधवार को उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने भाजपा सेक्टर संयोजक, सेक्टर प्रभारी, बूथ अध्यक्ष और बूथ प्रभारियों की बैठक के दौरान कहीं।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने सरकार की उपलब्धियों का बखान करते हुए कहा कि विभिन्न विभागों में अब तक तीन लाख बेरोजगारों को रोजगार देने का काम किया है, अभी और भर्तियां निकाली जा रही हैं। नहरों में पानी आने लगा है। तहसील स्तर पर 20 से 22 घंटे तक बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। अपराधों पर अंकुश लगा है, बड़े-बड़े माफियाओं के विरुद्ध सरकार द्वारा ठोस कार्रवाई की जा रही है। 

ये भी पढ़ें-  टूंडला विधानसभा उपचुनाव : बसपा ने संजीव कुमार चक को बनाया प्रत्याशी
विज्ञापन


जनता सुकून महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि टूंडला उपचुनाव महत्वपूर्ण चुनाव है। इसमें पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जी जान से जुटना है। घर-घर जाकर जनता से संपर्क करना है और सरकार की उपलब्धियों का बताना है। पार्टी द्वारा जो भी प्रत्याशी घोषित किया जाए उसे जिताने में कोई कसर नहीं छोड़नी है। इस दौरान प्रभारी मंत्री मोती सिंह ने भी अपने विचार प्रकट करते हुए कार्यकर्ताओं से उपचुनाव में जीत दर्ज करने की बात कही। 
 
विज्ञापन

बैठक के बाद ठाकुर बीरी सिंह कालेज पहुंच कर उन्होंने जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित शिक्षा विभाग के आला अधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद हेलीकॉप्टर द्वारा लखनऊ के लिए प्रस्थान कर गए। 


बता दें कि इस विधानसभा सीट से 2017 में प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने जीत हासिल की थी। योगी सरकार में उन्हें कैबिनेट मंत्री बनाया गया था। आगरा लोकसभा सीट से चुनाव जीतने के बाद एसपी सिंह बघेल ने इस्तीफा दे दिया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें