फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन से पहले बांकेबिहारी की शरण में पहुंचे राज बब्बर, जीत के लिए की प्रार्थना

Sat, 23 Mar 2019 08:27 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
राज बब्बर ने किए ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फतेहपुर सीकरी से प्रत्याशी बनने के बाद कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर शनिवार को वृंदावन पहुंचे। उन्होंने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में देहरी पूजन कर चुनाव में जीत के लिए प्रार्थना की। राज बब्बर ने कहा कि ब्रज में कोई आए और बिहारी जी के दर्शन न करे, बिहारी जी का आशीर्वाद न ले, ये कैसे हो सकता है।
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि ब्रज का रहने वाला हूं। पहले यहां दादी के साथ आया करते थे। यह एक ऐसा स्थान है जहां पर बांके बिहारी एक बार किसी की तरफ अपना आशीर्वाद देते हैं तो वो इंसान मुड़कर नहीं देखता। 

राज बब्बर ने कहा कि कांग्रेस का सिद्धांत है नौजवानों को आगे बढ़ाना। पार्टी ने मुरादाबाद भेजा था लेकिन एक और नौजवान साथी इमरान प्रतापगढ़ी की इच्छा थी वहां से लड़ने की तो प्रदेश का अध्यक्ष होने के नाते राष्ट्रीय अध्यक्ष को बताया गया और इमरान प्रतापगढ़ी को वहां से प्रत्याशी बनाया गया। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मैं पहले से ही फतेहपुरी सीकरी में आना चाहता था, यह मेरा अपना क्षेत्र था। पार्टी में जिला स्तर पर चल रही गुटबाजी को लेकर उन्होंने कहा कि राजनीतिक पार्टियों में स्पर्धा होती है लेकिन जब जरूरत पड़ती है तो सब लोग एक साथ होते हैं। जिलाध्यक्ष को उनके आगमन के कार्यक्रम की जानकारी न होने को भी उन्होंने इसे निजी कार्यक्रम बताया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें