फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः आगरा में कांग्रेस के एक दर्जन वरिष्ठ नेताओं का निष्कासन, ये है कारण

Thu, 21 Nov 2019 12:26 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
कांग्रेस - फोटो : twitter
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस की अनुशासन समिति के सदस्य श्याम किशोर शुक्ल ने पार्टी में समानांतर रूप से जिला व शहर अध्यक्ष घोषित करने पर पार्टी के पूर्व कार्यवाहक शहर अध्यक्ष हाजी जमीलउद्दीन कुरैशी, युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष नदीम नूर समेत 10 कार्यकर्ताओं को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष मनोज दीक्षित ने बताया कि प्रदेश संगठन में बदलाव के बाद से ही पूर्व पदाधिकारी अनुशासनहीनता कर रहे थे। उन्होंने मंगलवार को समानांतर रूप से पार्टी जिला व शहर अध्यक्ष घोषित कर दिए थे।

इसकी जानकारी प्रदेश नेतृत्व को दी गई। इस पर अनुशासन समिति ने जमीलउद्दीन कुरैशी, शिल्पा दीक्षित, अरविंद दौनेरिया, संजय शर्मा, भानु भदौरिया, नदीम नूर, राघवेंद्र सिंह, रमेश पहलवान, दिलीप वर्मा, केपी सिंह चंदेल, ईशु जैन, अंशुल जादौन को छह साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन

प्रदेश महासचिव अमित सिंह ने पार्टी की इस कार्रवाई का स्वागत किया है। उनका कहना है कि इससे पार्टी में अनुशासनहीनता करने वालों को सबक मिलेगा। पार्टी संगठन भी मजबूत होगा।

बता दें कि वरिष्ठ कांग्रेसियों ने मंगलवार दोपहर कलक्ट्रेट स्थित कार्यालय पर बैठक में शहर और जिलाध्यक्ष नियुक्त किए थे। शहर अध्यक्ष पद पर अरविंद दोनेरिया और जिलाध्यक्ष पद पर शिल्पा दीक्षित के नाम का एलान किया था।

कलेक्ट्रेट परिसर में पूर्व अध्यक्ष हाजी जमीलुद्दीन कुरैशी के नेतृत्व में बैठक हुई थी। जिसमें वरिष्ठ कांग्रेसियों ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस प्रभारियों ने शीर्ष नेतृत्व को गुमराह कर जिन लोगों को पदाधिकारी बनवाया है, उनकी कोई पहचान नहीं है।

कांग्रेसजनों ने वरिष्ठ कांग्रेस जन संघर्ष समिति बनाई। बैठक में कांग्रेसियों ने कहा कि षड्यंत्र के तहत कांग्रेस के अनुभवी कार्यकर्ताओं की अनदेखी कर पार्टी को खत्म करने की यह साजिश है जिसको हम कभी कामयाब नहीं होने देंगे। वहीं भानु भदौरिया ने प्रभारी पर सीधा आरोप लगाते हुए बीजेपी का एजेंट करार दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें