फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में ‘दीप’ जलाने वाली सरकार खेलेगी मथुरा में होली , 24 घंटे रुकेंगे CM योगी

Fri, 23 Feb 2018 10:26 AM IST
पुनीत शर्मा, अमर उजाला मथुरा
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
24 फरवरी को मथुरा के बरसाना में विश्व प्रसिद्ध लठामार होली का आयोजन होगा। राधा-कृष्ण के मंदिरों को फूल और बिजली की रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया है। बरसाना में 21 मंदिरों पर सजावट की गई है। 
विज्ञापन


पूरे मथुरा में 51 मंदिर सज रहे हैं। मथुरा के साथ गोकुल, वृंदावन, बरसाना, नंदगांव, महावन और बलदेव के प्रमुख मंदिरों पर लाइटिंग की जा रही है। अयोध्या में दीवाली मनाने वाले मुख्यमंत्री होली मनाने के लिए मथुरा आ रहे हैं। 23 फरवरी की शाम को साढ़े चार बजे वह मथुरा पहुंच जाएंगे।

24 फरवरी को बरसाना की लठामार होली में शामिल होंगे। यह पहली बार हो रहा है जब कोई मुख्यमंत्री होली मनाने के लिए बरसाना पहुंच रहा है। सरकार ने मथुरा की होली को भव्य बनाने के लिए राधा-कृष्ण के सभी प्रमुख मंदिरों पर खास सजावट की है।
विज्ञापन

लठामार होली बरसाना - फोटो : अमर उजाला, मथुरा
लठामार होली बरसाना में होती है लिहाजा यहां के 21 मंदिरों पर खास व्यवस्था हुई है। मान मंदिर, मोरकुटी, दानगढ़, विलास गढ़, जयपुर मंदिर, कटारा हवेली, गोपाल जी मंदिर, श्यामा श्याम मंदिर, गंगा मंदिर, अष्ठ सखी मंदिर और ललिता जी मंदिर समेत सभी प्रमुख मंदिरों पर सजावट की गई है।

जयपुर मंदिर से राधारानी मंदिर तक का क्षेत्र भव्य तरीके से सजाया जा रहा है। प्रिया कुंड और बृषभान कुंड पर भी सजावट की गई है। प्रिया कुंड पर ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नंदगांव से आने वाले हुरियारों की अगवानी करेंगे। हुरियारों को भी इस बार प्रशासन पास जारी कर रहा है। बरसाना के राधाबिहारी इंटर कालेज में सभा का आयोजन होगा। 

24 घंटे मथुरा में रहेंगे CM

सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मथुरा में 24 घंटे बिताएंगे। 23 फरवरी की शाम को 4:30 पर वह मथुरा में पहुंचेंगे और 24 फरवरी की शाम को 4:40 पर उनकी वापसी होगी। मुख्यमंत्री का जो कार्यक्रम जारी हुआ है उसके मुताबिक 23 फरवरी को उनका रात्रि विश्राम वेटरनेरी विश्वविद्यालय के गेस्ट हाउस में होगा। 

24 की सुबह को सवा सात बजे श्री कृष्ण जन्मस्थान पर दर्शन करेंगे। यहां वह साढ़े सात से आठ बजे तक रहेंगे। सुबह को 10:15 पर वृंदावन में हरिहर आश्रम में पहुंचेंगे। इसके बाद लठामार होली में शामिल होने के लिए बरसाना जाएंगे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ प्रदेश सरकार के 10 से भी ज्यादा मंत्री होली में शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। मंत्रियों के पहुंचने का सिलसिला 23 फरवरी की सुबह से ही शुरू हो जाएगा। प्रशासन ने भी मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए पर्याप्त इंतजाम कर लिए हैं।
विज्ञापन

गोशाला को भी सजाया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बरसाना में माताजी गोशाला में भी जाएंगे। जहां गोबर गैस प्लांट का शुभारंभ करेंगे। इस गोशाला में संतों से भी मुख्यमंत्री मुलाकात करेंगे। 

एक लाइब्रेरी का भी मुख्यमंत्री को उद्घाटन करना है। इसके लिए गोशाला में भी तैयारियां की जा रही हैं। गोशाला को भी सजाया जा रहा है।  मुख्यमंत्री गोसेवा भी करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें