फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी निश्चलानंद ने राम मंदिर को लेकर दिया बड़ा बयान, मोदी सरकार पर उठाया ये सवाल

Thu, 22 Feb 2018 07:56 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला वृंदावन (मथुरा)
विज्ञापन
पत्रकारों से मुखातिब स्वामी निश्चलानंद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोवर्धन पुरीपीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण जल्द हो सकता है यदि सुप्रीम कोर्ट सक्रियता दिखाए। 
विज्ञापन


शंकराचार्य गुरुवार को मथुरा के वृंदावन के चैतन्य विहार स्थित हरिहर आश्रम में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने बताया कि नरसिम्हा राव जब प्रधानमंत्री थे तो उन्होंने राम मंदिर निर्माण को लेकर मुझे सूचनाएं दीं। 

अटल बिहारी बाजपेयी की सरकार में सांसद शत्रुघभन सिन्हा ने दिल्ली में आकर मुझसे मुलाकात की और हमारी राय जानने का प्रयास किया। मनमोहन सिंह की सरकार में तो राम मंदिर निर्माण के प्रति कांग्रेस का कोई अभियान ही नहीं था। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

अब नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री हैं, लेकिन उन्होंने मुझसे इस संबंध में कोई बात तक नहीं की। शंकराचार्य ने कहा कि क्या सरकार वल्लभ भाई पटेल के मार्ग का अनुसरण करेगी या सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार करती रहेगी। 

राम मंदिर निर्माण को लेकर मोदी सरकार क्या कदम उठाएगी इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि आज केंद्र और उत्तर प्रदेश में भाजपा की ही सरकार है। राम मंदिर निर्माण को लेकर अब सरकारी स्तर पर कोई अवरोध नहीं है।

वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 24 फरवरी को उनके आश्रम पर आगमन के समय राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर बोले कि कहा नहीं जा सकता कि योगी शिष्टाचार मुलाकात करने आ रहे हैं या किसी मुद्दे पर बात करने, अभी कहना उचित नहीं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें