फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टूंडला विधानसभा उपचुनावः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की चुनावी सभा आज

Thu, 22 Oct 2020 09:49 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बीरी सिंह महाविद्यालय के मैदान पर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री शाम करीब सवा चार बजे सभास्थल पर आएंगे।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टूंडला विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में आज (गुरुवार) बीरी सिंह महाविद्यालय के मैदान पर चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। उनके आगमन की तैयारियां जोरों से की जा रही हैं। मुख्यमंत्री शाम करीब सवा चार बजे सभास्थल पर आएंगे। वहीं आगरा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत गुरुवार को तीन मंत्री शहर में रहेंगे। मुख्यमंत्री निजी हेलीकॉप्टर से टूंडला से शाम पांच बजे आगरा एयरपोर्ट आएंगे। यहां पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों से मिलेंगे। 

विज्ञापन



जबकि ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप ‘मोती सिंह’ लखनऊ से सड़क मार्ग होते हुए सर्किट हाउस आएंगे। यहां शाम चार बजे विभागीय समीक्षा बैठक करेंगे। गुरुवार को 11 बजे सड़क मार्ग से ही स्टांप एवं न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन राज्य मंत्री रवींद्र जायसवाल सर्किट हाउस में मंडलीय अधिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक करेंगे। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है। सभी व्यवस्थाओं को पूरा किया गया है। नगर पालिका चेयरमैन रामबहादुर चक ने ईओ मुकेश कुमार के साथ पहुंचकर कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। पालिका कर्मियों से मैदान की साफ-सफाई के साथ ही समतलीकरण कराया गया जिससे सभा में आने वाले लोगों को परेशानी न हो। वहीं उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने भी सभा स्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

 

Trending Videos
विज्ञापन

मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर मैदान की पूरी तरह से साफ-सफाई कराने के साथ ही मैदान को जेसीबी की सहायता से समतल किया गया है। हेलीपैड पर उग आई घास को साफ किया गया। मुकेश कुमार, ईओ, नगर पालिका टूंडला

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा को लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा व भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल टूंडला पहुंचे। मुख्यमंत्री की व्यवस्थाएं देखने के साथ ही स्टेशन रोड स्थित रॉयल गार्डन में उपचुनाव को लेकर बूथ अध्यक्षों व सेक्टर संयोजकों, सेक्टर प्रभारियों, सेक्टर प्रभारियों आदि के साथ बैठक की। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें