मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को मथुरा आ रहे हैं। वे यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय के गांव नगला चंद्रभान (दीनदयाल धाम) में ढाई घंटे रहेंगे। दीनदयाल धाम में पर्यटन विभाग की योजनाओं का शिलान्यास किया जाएगा। जिले को कई तोहफे भी मिल सकते हैं।
बता दें कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के गांव नगला चंद्रभान में सोमवार से जन्मोत्सव समारोह शुरू हो गया है। 19 सितंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीनदयाल धाम में पहुंचेंगे। कई योजनाओं का शिलान्यास करने के बाद जनसभा को भी संबोधित किया जाएगा।
मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन दिन भर तैयारियों में जुटा रहा। कई प्वाइंट पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को तैनात किया गया है। जो कार्यक्रम जारी हुआ है उसके मुताबिक 11:50 पर मुख्यमंत्री दीनदयाल धाम में पहुंच जाएंगे।