फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुलायम मुक्त सपा बनाने की तैयारी, ताजनगरी में पांच अक्तूबर को होगा फैसला

Mon, 18 Sep 2017 06:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव व अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अखिलेश यादव के नेतृत्व में सपाई समाजवादी पार्टी को मुलायम सिंह यादव से पूरी तरह से मुक्त करने की तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए न सिर्फ पार्टी संविधान में बदलाव किया गया है। मुलायम के समय गठित कार्यकारिणी में भी फेरबदल किये जाने की तैयारी है। पांच अक्तूबर को ताजनगरी में होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में अखिलेश की सपा का नया कलेवर तय होगा।
विज्ञापन


बताया गया है कि पिछले दिनों चले सक्रिय सदस्यता अभियान के दौरान सदस्यों की पांच साल के लिए पर्ची काटी गई थी। इन सक्रिय सदस्यों में से चुने गए दस फीसदी प्रतिनिधि तारघर मैदान पर होने वाले राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होंगे। यह प्रतिनिधि सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनने की प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। 

इस बार राष्ट्रीय अध्यक्ष पांच साल के लिए चुना जाएगा। मुलायम की सपा में तीन साल के लिए ही अध्यक्ष चुना जाता था। साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष को अपनी कार्यकारिणी चुनने का भी अधिकार रहेगा। विधानसभा चुनाव से पहले मुलायम सिंह यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से हटाकर अखिलेश यादव को आसीन किया गया था। कार्यकारिणी पुरानी ही चल रही थी।
विज्ञापन
Trending Videos

अखिलेश बनाएंगे अपनी कार्यकारिणी

अखिलेश यादव - फोटो : amar ujala
राष्ट्रीय अधिवेशन के बाद अखिलेश यादव पहली बार अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित करेंगे। इससे पहले 23 सितंबर को लखनऊ में पार्टी का राज्य स्तरीय सम्मेलन है। इसमें कुल सक्रिय सदस्यों में से चुने गए 15 फीसदी प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। 

चार अक्तूबर को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की आगरा में बैठक होगी। अगले दिन तारघर मैदान पर खुले सम्मेलन में अध्यक्ष का चुनाव और पार्टी के मुद्दों पर चर्चा होगी। महानगर अध्यक्ष रईसउद्दीन का कहना है कि इस बार सक्रिय सदस्यों की पर्ची पांच साल के लिए काटी गई है।

मुलायम सिंह ले सकते हैं बड़ा फैसला

मुलायम सिंह यादव
सपा में अंदरूनी कलह फिर से उभरने के आसार हैं। राष्ट्रीय अधिवेशन से पहले मुलायम सिंह यादव कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। अखिलेश यादव ने 23 सितंबर को राज्य स्तरीय सम्मेलन बुलाया है। वहीं चर्चा है कि मुलायम सिंह इससे पहले 21 सितंबर को अपने समर्थकों के साथ बैठक कर सकते हैं।   

वहीं अधिवेशन से पहले होर्डिंग के प्रारूप को लेकर नेता उलझन में हैं। दरअसल, शनिवार को सोशल मीडिया पर एक प्रारूप आया था। इसमें मुलायम सिंह यादव की फोटो नहीं थी। रविवार को होर्डिंग का एक और संशोधित प्रारूप प्रचारित किया गया। इसमें पार्टी प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी का फोटो बढ़ाया गया। इसको लेकर पार्टी नेता उलझन में हैं। पदाधिकारियों ने इस पूरे मामले से हाथ खड़े किए हैं।
विज्ञापन

शिवपाल समर्थकों ने जताया विरोध

shivpal yadav
शिवपाल समर्थकों की कमला नगर में बैठक हुई। इसमें होर्डिंग में मुलायम सिंह यादव और शिवपाल के फोटो न लाए जाने के प्रचार का विरोध किया। कहा कि दोनों वरिष्ठ नेताओं के होर्डिंग पर फोटो लगने चाहिए। 

साथ ही राष्ट्रीय अधिवेशन में मुलायम सिंह यादव को राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाना चाहिए। अध्यक्षता तुलसी राम यादव ने की। मुख्य अतिथि गिरीश यादव, नितिन कोहली, जीया जाफरी, ठाकुर हरेंद्र सिंह, प्रवीन यादव, कादिर कुरैशी, युनुस, सोनपाल यादव, प्रवीन लवानिया मौजूद रहे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें