फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेतन्याहू आज पत्नी संग ताजमहल का करेंगे दीदार, आगवानी के लिए आगरा पहुंचे योगी

Tue, 16 Jan 2018 09:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
बेंजामिन नेतन्याहू
विज्ञापन
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू की अगवानी के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा पहुंच चुके हैं। सोमवार को खेरिया हवाई अड्डे से उनका काफिला सर्किट हाउस पहुंच गया है। 
विज्ञापन


इजराइल के पीएम आज ताजमहल का दीदार करेंगे। इसके लिए सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जा चुके हैं। दोनों वीवीआईपी के अधिकारिक कार्यक्रम जारी होने के बाद से ही इसकी तैयारियां चल रही थीं। 

नेतन्याहू रविवार को दिल्ली पहुंच गए थे। सोमवार को उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। 16 जनवरी को सुबह 11 बजे आगरा पहुंचेंगे। इजराइली पीएम अपनी पत्नी सारा और सहयोगियों के साथ ताजमहल का दीदार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

Benjamin Netanyahu
वे लगभग एक घंटा ताजमहल में रुकेंगे। इसके बाद होटल अमर विलास में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ दोपहर का भोजन करेंगे।  इस दौरान मुख्यमंत्री यूपी व इस्राइल के कृषि तकनीक के आदान-प्रदान एवं कृषि क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं पर चर्चा हो सकती है। 

सीएम योगी, नेतन्याहू को विदा करने के बाद मंगलवार दोपहर तीन बजे आगरा से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। अपर जिलाधिकारी प्रोटोकाल डॉ. कंचन सरन के अनुसार इजराइल के पीएम मंगलवार को सुबह 11 बजे आगरा पहुंचेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें