फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आज एटा को देंगे करोड़ों की सौगात, ये है मिनट टू मिनट कार्यक्रम

Sun, 22 Jul 2018 10:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पहली बार एटा आ रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री 286 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। साथ ही विभिन्न योजनाओं के 3000 से ज्यादा लाभार्थियों को सम्मानित करेंगे। 
विज्ञापन


उनके दौरे को लेकर जिला प्रशासन युद्ध स्तर पर जुटा हुआ है। शनिवार को पूरे दिन प्रशासनिक अमला व्यवस्थाओं को पूरा करने में जुटा रहा। अधिकारियों ने हैलीपेड समेत जनसभा स्थल और सीएम के गुरजने वाले मार्गों का निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री योगी की जनसभा को लेकर सैनिक पड़ाव में पंडाल बनाया गया है। अधिकारियों ने बताया कि जनसभा के लिए विशाल पंडाल बनाया गया है। मंच के सामने करीब 40 फुट लंबी डी के बाद गैलरी और फिर मीडिया सेंटर बनाया गया है। 
विज्ञापन

मंच पर रहेंगे गिने चुने नेता

मंच के दाईं ओर विभिन्न विभागों की स्टॉल और स्विस काटेज बनाया गया है। बताया जाता है कि मंच पर जिला और मंडलीय वरिष्ठ अधिकारियों के साथ प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक समेत गिने-चुने 15-20 नेताओं की मौजूदगी रहेगी। 

जनसभा स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर में जगह-जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। लाभार्थियों को जनसभा स्थल पर बिठाने के लिए समुचित व्यवस्था की गई है।   

हैलीपेड पर बना सेफ रूम    
       
मुख्यमंइत्री का हैलीकॉप्टर दोपहर को 3.35 बजे पुलिस लाइन स्थित हैलीपेड पर उतरेगा। यहां से सैनिक पड़ाव के लिए कार से रवाना होंगे। अधिकारियों ने बताया कि सीएम का काफिला पुलिस लाइन से कचहरी, गांधी मार्केट, जीटी रोड, शिकोहाबाद रोड होता हुआ जनसभा स्थल पर पहुंचेगा। 

पुलिस लाइन स्थित सभागार में मुख्यमंत्री के लिए सेफ रूम बनाया गया है। शनिवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह तंवर और सीओ वरुण सिंह ने पुलिस लाइन में तैयारियों का जायजा लिया।    

80 मिनट जनसभा में रहेंगे सीएम

सभा स्थल पर तैयारियों का जायजा लेते अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
सैनिक पड़ाव पर बने जनसभा स्थल पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 80 मिनट तक रुकेंगे। इस दौरान वो जनसभा को संबोधित करने के साथ 144 करोड़ की 34 परियोजनाओं का लोकार्पण और 135 करोड़ की 25 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। 

कोर ग्रुप और विकास कार्यों की समीक्षा      
     
जनसभा के बाद मुख्यमंत्री कलक्ट्रेट सभागार में भाजपा कोर ग्रुप के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान बैठक में प्रभारी मंत्री, सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी समेत ब्रज प्रांत के कई नेता मौजूद रहेंगे। 

करीब 40 मिनट की बैठक में योगी आदित्यनाथ पार्टी की स्थिति को लेकर जानकारी जुटाएंगे। योजनाओं की सही स्थिति की भी जानकारी लेंगे। इसके बाद विकास और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक होगी। इस बैठक के बाद मुख्यमंत्री लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में पहुंचकर रात्रि विश्राम करेंगे।  
           
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरे दिन व्यवस्थाओं को परखता रहा। अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए हर व्यवस्था का जायजा लिया। डीएम अमित किशोर ने भी जनसभा स्थल, कलक्ट्रेट सभागार, पुलिस लाइन में पहुंचकर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।   
विज्ञापन

मिनट टू मिनट कार्यक्रम

22 जुलाई
3:35 बजे: मुख्यमंत्री का हैलीकॉप्टर पुलिस लाइन में उतरेगा।      
3:40 बजे: पुलिस लाइन से कार द्वारा सैनिक पड़ाव रवाना होंगे।       
3:50 बजे: सैनिक पड़ाव सभा स्थल पर आगमन।       
3:50 से 4:40 बजे तक- सैनिक पड़ाव में स्टॉल का निरीक्षण, शिलान्यास, लोकार्पण और जनसभा।      
4:40 से 5:00 बजे: सांस्कृतिक कार्यक्रम।      
5:00 बजे: सैनिक पड़ाव से कलक्ट्रेट सभागार रवाना।      
5:10 से 05:50 तक: भाजपा कोरग्रुप के साथ बैठक।      
5:50 से 06:40 बजे तक: विकास और कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक।      
6:50 बजे: निरीक्षण भवन रवाना और रात्रि विश्राम।      

23 जुलाई       
9:30 बजे: निरीक्षण भवन से मॉडल स्कूल रवाना कार द्वारा      
9:40 बजे से 10:00 बजे तक: मॉडल स्कूल का निरीक्षण, बैग वितरण और पुस्तक वितरण।      
10:10 बजे: पुलिस लाइन से हैलीपेड से रवानगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें