मथुरा: मंच पर मुख्यमंत्री के साथ अन्य भाजपा नेता
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा: योगी आदित्यनाथ ने किया दो सौ करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास
- फोटो : अमर उजाला
लाभार्थियों को बांटे चेक
मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लाभार्थियों को चेक बांटे। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान की चाबी लाभार्थियों को भेंट कीं। मांट में मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार योगी आदित्यनाथ आए। बुधवार को योगी आदित्यनाथ ने 201.16 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम में सांसद हेमा मालिनी, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी, विधायक कारिंदा सिंह, विधायक पूरन प्रकाश मौजूद रहे। मंच पर मुख्यमंत्री को श्रीकृष्ण की प्रतिमा भेंट की गई।
लक्ष्मी नारायण ने पूर्ववर्ती सरकार पर साधा निशाना
लक्ष्मी नारायण चौधरी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन बेहद पवित्र है। जिन्होंने राम मंदिर अयोध्या में बनाया, वहीं मुख्यमंत्री आज मथुरा में हैं। योगी आदित्यनाथ ने करोड़ों की योजनाएं मथुरा को दी हैं। पूर्ववर्ती सरकार कांवड़ियों पर लाठी बरसाती थी। योगी सरकार में उन पर फूल बरसाए जाते हैं। राम भक्तों पर गोलियां नहीं फूल बरसाए जाते हैं। कुंभ पर बोलते हुए कहा कि पूर्व की सरकार में पुल टूटे सैकड़ों लोग मारे गए, लूट-बलात्कार की घटनाएं हुई। लेकिन योगी सरकार में दिव्य कुंभ-भव्य कुंभ का आयोजन हुआ। पूर्व की सरकार पर दंगे हुआ करते थे कोई कानून नहीं बना लेकिन इस सरकार में पहली बार उत्तर प्रदेश में कानून बना और दंगाइयों की संपत्ति जब्त हुई। पांच हजार वर्ष बाद उत्तर प्रदेश में तीर्थस्थलों में पुनर्निमाण योगी सरकार में हुआ है।
राधे-राधे से किया संबोधित
ऊर्जा मंत्री ने ब्रज भाषा में अपना संबोधन किया। जनता से राधे-राधे के साथ भाषण की शुरुआत की। कहा मुख्यमंत्री दो सौ करोड़ रुपये की योजनाएं ब्रज में लेकर आए हैं। गांवों में सूर्य उदय से सूर्य अस्त तक बिजली रहती है। पहले चार जिलों में बिजली आती थी, मुख्यमंत्री के निर्देश में 75 जिलों में बिजली आती है। बिजली के दाम तीन से नहीं बढ़ाए हैं। किसी के घर की बिजली नहीं काटी जाती है। गांवों में 24 घंटे बिजली की आपूर्ति के लिए मुख्यमंत्री प्रयासरत हैं।
वृंदावन में बांकेबिहारी का प्राकट्योत्सव: पीत पोशाक में ठाकुरजी ने दिए दर्शन, आस्था में सराबोर हुए भक्त