फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karhal By-Election: घर के दामाद अनुजेश के बारे में क्या है डिंपल की सोच, एक बयान में दिए 100 सवालों के जवाब

Sun, 27 Oct 2024 09:15 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

By Election 2024: मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट पर हो रही उपचुनाव को लेकर रिश्तों की दीवार आड़े नहीं आएगी। सांसद डिंपल यादव ने साफ-साफ कहा कि ये लड़ाई रिश्तों की नहीं, विचारधारा की है। 
 
विज्ञापन
डिंपल यादव और अनुजेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Karhal By-Election: सांसद डिंपल यादव ने कहा कि करहल विधानसभा उपचुनाव में इस बार रिश्तेदारी नहीं पीडीए और एनडीए की विचारधारा और सिद्धांतों की लड़ाई है। पीडीए संविधान बचाने के लिए लगातार लड़ रहा है। सर्व समाज की बात करने वाली भाजपा में ही सबसे बड़ा परिवारवाद है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Karhal By-Election: असलहों का शौक और एक मुकदमा, मुलायम के दामाद अनुजेश यादव हैं करोड़पति; पढ़ें पूरा प्रोफाइल



 

सांसद डिंपल शनिवार को करहल में सपा प्रत्याशी तेजप्रताप यादव के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रही थीं। उन्होंने कहा कि पीडीए की कई बार मांग करने के बाद भी भाजपा जातिगत जनगणना नहीं करा रही है। भाजपा सरकार में महिलाएं असुरक्षित हैं। किसान परेशान है। युवा बेरोजगार हैं। किसान को खाद नहीं मिल रही है। बाजार में खाद की कालाबाजारी कर रही है।

ये भी पढ़ें -  UP ByPoll: सैफई परिवार के दामाद अनुजेश यादव ने भाजपा से किया नामांकन, मैनपुरी कलक्ट्रेट पहुंचे; जानें कौन-कौन रहा साथ


 

देश बांटना चाहती है भाजपा
उन्होंने कहा कि भाजपा ने एक बड़ा प्रयोग करके देश को बांटने की राजनीति की है। अगर देखें तो भाजपा में ही सबसे बड़ा परिवारवाद है। करहल विधानसभा उपचुनाव में पीडीए मजबूती के साथ लड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का हजारों करोड़ के निवेश का दावा धरातल पर खोखला साबित हुआ है।
 

ये भी पढ़ें -  UP ByPoll 2024: भाजपा ने अनुजेश यादव को क्यों दिया टिकट? अखिलेश यादव का पहला बयान आया सामने; जानें क्या कहा


 
विज्ञापन

ये रहे मौजूद 
 इस मौके पर सांसद देवेश शाक्य, धर्मेंद्र यादव, अनिल दोहरे, पूर्व एमएलसी अरविंद यादव, एमएलसी मुकुल यादव, नवल किशोर शाक्य, पूर्व विधायक मानिक चंद्र यादव, पूर्व मंत्री सुभाष यादव, पूर्व विधायक अनिल यादव, जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -   भाजपा के दांव से मुश्किल में सपा: धर्मेंद्र यादव के लिए बड़ा धर्म संकट, जीजा या भतीजा... किसका देंगे साथ?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें