पुलिस से की शिकायत
पीड़ित किशोरी की मां ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस को बताया कि बेटी से दुर्गा कॉम्प्लेक्स, फतेहाबाद रोड निवासी राकेश राजपूत फोन पर बात करता था। उसने बेटी को अपनी बातों के जाल में फंसा लिया। राकेश के पिता अर्जुन सिंह होटल मालिक हैं। वह बेटी को दोस्ती करने पर होटल में नाैकरी देने की बात करने लगा। 21 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे उसने बेटी को मारुति चाैराहे, शमसाबाद रोड पर बुलाया।
ये भी पढ़ें - UP: पुलिसकर्मी ले रहे थे महीनेदारी...दवा माफिया के बयान में फंसा टास्क फोर्स, डीसीपी सिटी से मांगी गई रिपोर्ट
काले रंग की कार लेकर आया था आरोपी
राकेश काले रंग की गाड़ी में पहुंचा। फतेहाबाद रोड स्थित सिटी होटल में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। बेटी की हालत बिगड़ गई। वह रोने लगी। उसके शोर मचाने पर राकेश ने बंदूक निकाल ली। जान से मारने की धमकी दी। बाद में बंधक बनाकर कई बार दुष्कर्म किया। दो घंटे तक उसे होटल में ही रखा। बाद में मारुति चाैराहे पर छोड़ गया।
ये भी पढ़ें - Agra: पत्नी से बीच सड़क पर हुआ विवाद, बैंक अधिकारी पति ने की ऐसी हरकत...देखने वाले रह गए दंग