यूपी सरकार के बजट वर्ष 2022-23 में जिले में मेडिकल कॉलेज खोले जाने की योजना को फिर से शामिल किया गया है, जिससे मेडिकल कॉलेज बनने की उम्मीद है। वहीं, भाजपा के विधायकों का दावा है कि बजट में जिले की सड़क के प्रस्तावों और सिंचाई विभाग से जुड़े प्रस्तावों और तीर्थनगरी के विकास के प्रस्तावों को शामिल किया गया है, जिससे लोगों को राहत मिलेगी और जिले में विकास के आयाम स्थापित होंगे। बजट में जिले के लिए सीधे तौर पर कोई घोषणा नहीं है, लेकिन बजट के प्रावधानों में यहां के प्रस्ताव शामिल हैं।
बजट में प्रदेश के 16 असेवित जिलों में मेडिकल कॉलेज खोले जाने की पुराने वर्ष की योजना को दोहराया गया है, जिससे उम्मीद बंधी है कि इस वर्ष मेडिकल कॉलेज की कार्रवाई तेजी से आगे बढ़ सकेगी। वहीं, 75 जिलों में एक जनपद एक खेल योजना के अंतर्गत खेलो इंडिया सेंटर्स की स्थापना की घोषणा की गई है। इस घोषणा का लाभ जिले को मिल सकता है। इस जिले में भी एक सेंटर स्थापित होगा। सड़कों और सेतुओं के अनुरक्षण और निर्माण के लिए बजट में प्रावधान हुए हैं, जिसमें जिले की सड़कें शामिल हैं। उनका पुन: निर्माण होगा। किस सड़क के लिए कितना बजट आवंटित हुआ है यह बाद में स्पष्ट होगा।
इसी तरह से सिंचाई विभाग के बाढ़रोधी एवं कटानरोधी कार्यों में तटबंधों के निर्माण, उच्चीकरण व सुदृढ़ीकरण की परियोजनाओं को बजट में शामिल किया गया है। जिले से भेजे गए प्रस्तावों के भी इन घोषणों में शामिल होने की उम्मीद है। बाबूजी कल्याण सिंह ग्राम उन्नति योजना के अंतर्गत ग्रामीण इलाकों में सोलर स्ट्रीट लाइट की स्थापना होने की उम्मीद है। इसके लिए भी बजट में प्रावधान है। यह क्षेत्र पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यपाल कल्याण सिंह की राजनीति से जुड़ा क्षेत्र है।
वहीं, प्रदेश के महाविद्यालयों में स्मार्ट क्लास बनाए जाने का प्रावधान किया है, जिससे जिले के राजकीय महाविद्यालयों में स्मार्ट क्लास खुलने का मार्ग प्रशस्त हो सकता है। बजट में उज्ज्वला योजना लाभार्थियों को दो सिलेंडर मुफ्त में दिए जाएंगे। इसको लेकर उज्ज्वला के लाभार्थियों में खुशी है। बजट में किसानों के लिए मुफ्त सिंचाई के प्रावधान किए हैं। वहीं, दिव्यांग और वृद्धावस्था पेंशन को भी प्रावधान होने से लोग खुश नजर आए।
इबकै आओ म्हारे प्रदेश !! खेल और खिलाड़ियों की धरती हरियाणा में 4 जून से शुरू होगा खेलों का महाकुंभ ’खेलो इंडिया’... #KheloIndia
View attached media content
- Manohar Lal (@manoharlalbjp) 27 May 2022