फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Impact: प्राइवेट वाहन स्टैंड के लिए शुरू हुई जमीन की तलाश, तीन स्थान किए गए चिह्नित

Thu, 26 May 2022 05:58 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

प्राइवेट वाहन स्टैंड न होने तथा अवैध स्टैंड चलने की खबर अमर उजाला ने 20 मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी। इस खबर के प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए प्रशासन ने प्राइवेट वाहन स्टैंड के लिए जमीन की तलाश शुरू कर दी है। 
 
विज्ञापन
एटा रोडवेज बस स्टैंड - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा में प्राइवेट वाहन स्टैंड के लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने जमीन की तलाश शुरू कर दी है। सकीट रोड, गंजडुंडवारा रोड और पीपल अड्डा पर जमीन चिह्नित की गई है। नगर पालिका को स्टैंड बनाने की जिम्मेदारी दी जाएगी। अमर उजाला ने शहर में प्राइवेट वाहन स्टैंड न होने तथा अवैध स्टैंड चलने की खबर 20 मई के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित की थी।

विज्ञापन


शहर से कासगंज, अलीगंज, आगरा, गंजडुंडवारा, सहावर आदि मार्गों पर प्राइवेट बसें व वाहन संचालित किए जाते हैं। सड़कों पर ही बसें व वाहन खड़ा कर यात्रियों को बैठाया और उतारा जाता है। एक सप्ताह पहले प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डग्गामार वाहनों व अवैध वाहन स्टैंड पर कार्रवाई के आदेश दिए। जिले में कार्रवाई शुरू भी कराई गई। इस बीच वाहन संचालकों ने अधिकारियों के सामने अपनी बात रखी। 

वाहन संचालकों ने रखी थी ये मांग 

वाहन संचालकों ने कहा कि शहर में रूट के हिसाब से प्राइवेट वाहन अड्डे बनाए जाएं। जहां से वाहनों का संचालन किया जा सके। इस पर एडीएम प्रशासन आलोक कुमार, एआरटीओ प्रशासन हेमचंद्र गौतम, नगर पालिका ईओ डॉ. दीप वार्ष्णेय ने सकीट मार्ग पर जीआईसी के पास, शिकोहाबाद मार्ग पर सैनिक पड़ाव के पास व पीपल अड्डा पर वाहन स्टैंड के लिए जमीन चिह्नित की है।

जाम की समस्या से मिलेगी निजात 

ईओ डॉ. दीप वार्ष्णेय ने बताया कि अलग-अलग मार्गों के हिसाब से प्राइवेट वाहन स्टैंड बनाए जाएंगे। इससे शहर में जाम की समस्या से निजात मिलेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें