फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप का ताजमहल दौरा: दूसरी पाली की परीक्षा के बाद एक घंटे केंद्रों में 'कैद' रहेंगे छात्र-छात्राएं

Sat, 22 Feb 2020 12:48 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आगरा आगमन पर खेरिया से ताजमहल तक के रूट पर यातायात पूरी तरह बंद कर दिया जाएगा। इसका असर बोर्ड परीक्षार्थियों पर भी पड़ेगा। 
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के 24 फरवरी को आगरा आगमन के मद्देनजर भारी वाहनों को रूट डायवर्ट करके निकाला जाएगा। भारी वाहनों का शहर में प्रवेश नहीं होने दिया जाएगा। यह व्यवस्था सुबह छह बजे से शाम सात बजे तक लागू रहेगी। 
विज्ञापन


ट्रंप का रूट खेरिया एयरपोर्ट से लेकर ताजमहल तक 11 किलोमीटर का रहेगा। इस रूट पर 175 कट और 19 चौराहे हैं। इन चौराहों और कट पर बैरीकेडिंग की जाएगी। इसका असर बोर्ड परीक्षार्थियों पर भी पड़ेगा। दूसरी पाली की परीक्षा के बाद उन्हें परीक्षा केंद्र पर एक घंटे तक रुकना पड़ेगा। 

दरअसल, ट्रंप का 24 फरवरी (सोमवार) को दोपहर चार बजे आना प्रस्तावित है। वो दो घंटे आगरा में रहेंगे और शाम छह बजे वापसी करेंगे। वहीं यूपी बोर्ड की दूसरी पाली की परीक्षा शाम सवा पांच बजे खत्म होगी। इस दौरान ताजगंज क्षेत्र में रास्ते बंद होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके कारण ताजगंज क्षेत्र के छह परीक्षा केंद्रों के परीक्षार्थियों को करीब एक घंटा अपने परीक्षा केंद्र में ही बिताना होगा। माल रोड पर पूरी तरह यातायात बंद रहेगा। ऐसे में जाम के हालात न बनें, इसलिए परीक्षार्थियों को केंद्र में ही रखने के मौखिक आदेश दिए गए हैं।

यह सेंटर होंगे प्रभावित
- प्रतापपुरा स्थित डीबी संतोष सिंह खालसा इंटर कॉलेज।
- माल रोड स्थित बीडी जैन गल्र्स इंटर कॉलेज।
- ताजगंज स्थित नगर निगम इंटर कॉलेज।
- आगरा कैंट स्थित जॉय हैरिस गर्ल्स इंटर कॉलेज।
- सुल्तानपुरा स्थित एनसी वैदिक इंटर कॉलेज।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें