फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षाओं के लिए विद्यालय बुलाए जा सकेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए माध्यमिक विद्यालयों के संचालन के संबंध में शासन स्तर से फिर से दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। विद्यालय बंद रहने की अवधि में भी पूर्व निर्धारित परीक्षा और प्रायोगिक परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को बुलाया जा सकता हैं। इसके लिए संस्थानों को छूट दी गई है।
विज्ञापन

मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. मुकेश अग्रवाल ने बताया कि अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला की ओर से 13 जनवरी को फिर से माध्यमिक विद्यालयों के संचालन के संबंध में स्थिति स्पष्ट की है। 16 जनवरी तक संस्थान कोरोना संक्रमण की वजह से बंद हैं। आगे भी यदि संस्थानों को बंद रखना पड़ता है। तो पूर्व निर्धारित परीक्षाओं के लिए विद्यार्थियों को विद्यालय बुलाया जा सकता है। प्रधानाचार्यों को ध्यान रखना होगा कि परिसर को नियमित रूप से सैनिटाइज किया जाना है। इसके अलावा मास्क पहनने की अनिवार्यता होगी। सामाजिक दूरी का पालन कराना होगा, बुखार आने पर तत्काल विद्यार्थी या शिक्षक को प्राथमिक उपचार देते हुए घर भेजने की व्यवस्था करनी होगी, कोरोना प्रोटोकाल का पालन कराना होगा।
माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से यूपी बोर्ड के विद्यालयों के लिए जारी शैक्षणिक कैलेंडर के अनुसार 24 से 31 जनवरी के बीच प्री-बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाओं का आयोजन होना है। फरवरी के पहले समाप्त से प्री-बोर्ड की लिखित परीक्षा और कक्षा नौ व 11 की वार्षिक गृह परीक्षाओं का आयोजन किया जाना है। फरवरी के अंतिम सप्ताह में बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षाएं होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें