विद्यार्थी परेशान, कहा-परीक्षा देकर बेहतर अंक पा सकते थे
जिले के तमाम मेधावी विद्यार्थियों के हाथ परिणाम देखने के बाद निराशा भी आई है। इनके हाईस्कूल में अंक अच्छे थे, उसकी अपेक्षा इंटरमीडिएट में कम अंक मिले हैं। विद्यार्थियों का कहना है कि वह परीक्षा देकर बेहतर परिणाम ला सकते थे।
एमडी जैन इंटर कॉलेज के विद्यार्थी सुमित बघेल को इंटरमीडिएट में 78.40 फीसदी अंक मिले हैं, जबकि हाईस्कूल में इन्होंने 82.17 फीसदी अंक प्राप्त किए थे। इनका कहना है कि परिणाम देखकर निराशा हुई है। इसी विद्यालय के विद्यार्थी अरुण कुमार को 76.2 फीसदी अंक इंटरमीडिएट में मिले हैं, जबकि हाईस्कूल में 82.17 फीसदी अंक मिले हैं।
इन्होंने भी शिक्षकों के साथ अपना परिणाम साझा किया है। वह भी परिणाम से संतुष्ट नहीं हैं। क्वीन विक्टोरिया गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा स्निग्धा गोस्वामीको इंटरमीडिएट में 77 फीसदी अंक मिले हैं, जबकि हाईस्कूल में 82 फीसदी अंक प्राप्त किए थे।