ये है भर्ती कार्यक्रम
- 02 अगस्त से 17 अगस्त तक ग्राम पंचायत, बीडीओ और डीपीआरओ कार्यालय पर उम्मीदवार आवेदन करेंगे।
- 18 अगस्त से 23 अगस्त तक सभी आवेदन ग्राम पंचायत को उपलब्ध कराए जाएंगे।
- 24 अगस्त से 31 अगस्त तक ग्राम पंचायतवार मेरिट सूची तैयार कर डीपीआरओ को भेजी जाएगी।
- 01 सितंबर से 07 सितंबर तक जिलाधिकारी द्वारा परीक्षण एवं संस्तुति की जाएगी।
- 08 सितंबर से 10 सितंबर तक ग्राम पंचायत स्तर पर नियुक्ति पत्र वितरण किया जाएगा।
डीपीआरओ स्वामीदीन ने बताया कि पंचायत सहायकों की भर्ती के लिए तिथिवार कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। सभी पंचायत सचिवों को ग्राम पंचायत सचिवालय पर भी कार्यक्रम चस्पा कराने के आदेश दिए गए हैं। इस कार्यक्रम के अनुसार ही पूरी प्रक्रिया की जाएगी।