यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट और हाईस्कूल में फिरोजाबाद की बेटियों ने बाजी मारी है। मां वैष्णो देवी इंटर कॉलेज की छात्रा पूजा ने इंटरमीडिएट में जिला टॉप किया है। उन्होंने 85.60 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वहीं नसीरपुर थाना क्षेत्र के गांव गुढ़ा निवासी किसान परिवार की बेटी ने हाईस्कूल में 92.54 अंक प्राप्त कर जिला टॉप कर अपने परिवार का नाम रोशन किया है। राजनंदनी आईपीएस बनकर समाज सेवा करना चाहती हैं। बेटियों की सफलता पर दोनों परिवारों में खुशी का माहौल है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
खुशी का इजहार करतीं जिला टॉपर पूजा
- फोटो : अमर उजाला
इंटरमीडिएट की जिला टॉपर पूजा के पिता रामनरेश यादव भी किसान हैं। वहीं, मां मंजू देवी गृहणी हैं। पूजा ने बताया कि जनपद में पहला स्थान पाने पर वो बहुत खुश हैं। पिता रामनरेश और मां मंजू देवी ने कहा कि उन्हें अपनी बेटी पर नाज है। पूजा ने बताया कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आदर्श मानती हैं। उनसे सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। वो सात से आठ घंटे पढ़ाई करती हैं। पूजा ने बताया कि वो आईएएस अधिकारी बनना चाहती हैं। पूजा ने अपनी सफलता का श्रेय अभिभावक एवं शिक्षकों को दिया।
विज्ञापन
3 of 5
हाईस्कूल की जिला टॉपर राजनंदिनी
- फोटो : अमर उजाला
गांव गुढ़ा निवासी हाईस्कूल टॉपर राजनंदनी आईपीएस बनकर समाज सेवा करना चाहती है। उनका सपना है कि वो पुलिस अधिकारी बनकर समाज में फैली कुरीतियों, बुराइयों को समाप्त करे। उन्होंने डीआर इंटर कॉलेज, शिकोहाबाद में पढ़ाई की है। राजनंदनी के पिता अजय कुमार यादव एक किसान हैं, जबकि मां शशिवाला गांव के ही प्राथमिक विद्यालय नंबर एक में प्रधानाध्यापिका हैं।
4 of 5
हाईस्कूल की जिला टॉपर राजनंदिनी
तीन भाई बहनों में दूसरे नंबर की राजनंदनी अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने विद्यालय के प्रधानाचार्य, प्रबंध निदेशक और शिक्षकों के साथ अपने माता-पिता और अपनी मेहनत को देती है। राजनंदनी प्रतिदिन आठ घंटे पढ़ती है और शेष समय में बालवीर नाटक को देख कर अपनी मानसिक थकान को भगाती है। क्रिकेट उनका प्रिय खेल है और राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आदर्श राजनीतिक मानती है। विद्यालय के प्रधानाचार्य ओमप्रकाश यादव, और दरमन सिंह के साथ शिक्षकों ने छात्रा व उसके परिवार को बधाई दी है।
इंटर में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा महिमा
- फोटो : अमर उजाला
बीडीएम गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा महिमा गुप्ता अध्यापिका बन कर आधी आबादी को शिक्षित करना चाहती है। महिमा ने इंटर की परीक्षा में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। उसने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने बड़े भाइयों को दिया है। मूलरूप से जौनपुर जिले के गांव पपरावन निवासी पवन पुत्र शिवशंकर यादव ने पुरातन सरस्वती विद्या मंदिर से पढ़ाई कर हाईस्कूल में 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है।