फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षा कराएगा इतिहास का शिक्षक !

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बोर्ड परीक्षा केंद्र निर्धारण के बाद अब परीक्षक की नियुक्ति में माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की लापरवाही उजागर हुई है। परिषद से स्कूलों में भेजी गई जानकारी के अनुसार प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए विज्ञान और जीव विज्ञान के लिए जिन शिक्षकों को परीक्षक नियुक्ति किया गया है वे संबंधित विषय के शिक्षक ही नहीं हैं।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश की प्रयोगात्मक परीक्षाएं सोमवार से शुरू होने जा रही हैं। प्रयोगात्मक परीक्षाएं जिले में 15 दिसंबर से 31 दिसंबर तक आयोजित होनी हैं। इन परीक्षाओं के लिए छात्र-छात्राओं की अनुक्रमांक सूची और परीक्षकों के नाम की सूची संबंधित कॉलेज को उपलब्ध करा दी गई है। परीक्षकों की तैनाती में परिषद ने बड़ी लापरवाही की है। कई कॉलेजों में संबंधित विषय की जगह पर दूसरे विषयों के परीक्षकों की तैनाती की गई है, जो प्रयोगात्मक विषय के शिक्षक नहीं हैं। ऐसे शिक्षकों से जब कॉलेज संचालकों ने संपर्क किया तो संबंधित परीक्षकों ने प्रयोगात्मक परीक्षाओं के लिए आने से इनकार कर दिया।
केस नंबर-एक
श्री आदर्श कृष्णा इंटर कॉलेज रठेरा में जनपद गौतमबुद्ध नगर की शिक्षिका इंद्रा गौतम को रसायन विज्ञान विषय का परीक्षक बनाया गया है। कॉलेज के इंचार्ज प्रधानाचार्य प्रफुल्ल कुमार ने जब सूची में उपलब्ध मोबाइल नंबर पर संपर्क किया तो इंद्रा गौतम का कहना था कि वे इतिहास की शिक्षिका हैं उनका नाम गलत तरीके से भेजा गया है।
विज्ञापन

केस नंबर दो-
एसएस इंटर कॉलेज मैनपुरी में अलीगढ़ से शिक्षक विवेक कुमार को जीव विज्ञान का परीक्षक बनाकर भेजा गया है। जब कॉलेज के प्रधानाचार्य अतुल सिंह ने बात की तो संबंधित शिक्षक ने बताया कि उनका विषय तो सामाजिक विज्ञान है। उनका नाम किस प्रकार से जीव विज्ञान विषय के परीक्षक के रूप में भेजा गया है इसकी उन्हें जानकारी नहीं है।
केस नंबर तीन
डीएस इंटर कॉलेज कुरावली रोड मैनपुरी में गौतमबुद्ध नगर से ही शिक्षक प्रबल कुमार को रसायन विज्ञान का परीक्षक बनाकर भेजा गया है। जब उनसे संपर्क किया गया तो शिक्षक ने बताया कि वे तो अंग्रेजी के शिक्षक हैं। उन्होंने इस संबंध में उच्चाधिकारियों को जानकारी देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें