फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंपुरा के ग्रामीणों ने किया चुनाव बहिष्कार का एलान, लगाए काले झंडे

विज्ञापन
किशनी के गांव रंपुरा में विकास नहीं तो वोट नहीं के वैनर के साथ प्रदर्शन करते ग्रामीण - फोटो : MAINPURI
विज्ञापन
किशनी (मैनपुरी)। विकास खंड क्षेत्र के गांव रंपुरा में ग्रामीणों ने विकास कार्य न होने से नाराज होकर रविवार को गांव में विरोध स्वरूप काले झंडे लगाने के साथ ही गांव के बाहर काले रंग का बैनर लगाकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर विकास कार्य नहीं हुए तो आगामी चुनाव का बहिष्कार किया जाएगा। ग्रामीणों ने कहा कि अब न तो कोई वार्ता होगी और न ही कोई आश्वासन चलेगा। अब आश्वासनों से काम नहीं चलेगा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत समान का मजरा रंपुरा बदहाली का शिकार है। समान-करहल रोड से गांव के लिए जाने वाला मुख्य मार्ग कच्चा है तो वहीं गांव की गलियां भी कच्ची हैं। बारिश में ये रास्ते दलदल बन जाते हैं। इससे लोगों को निकलने में परेशानी होती है। वहीं नालियां न होने से जलभराव की समस्या भी आम हो गई है। घरों से निकलने वाला पानी गलियों में भरा रहता है। इससे बीमारियां फैलने का खतरा भी रहता है। मूलभूत सुविधाओं के अलावा ग्रामीण सरकारी योजनाओं से भी कोसों दूर हैं। न तो पात्रों को पेंशन योजनाओं का लाभ मिल रहा है और न ही आवास योजना का। ऐसे में ग्रामीणों ने चुनाव बहिष्कार का एलान कर दिया।
रविवार को ग्रामीणों ने गांव अंदर और बाहर काले झंडे लगाकर प्रदर्शन किया। गुस्साए ग्रामीणों ने एलान कर दिया कि अब न तो किसी अधिकारी से बात करेंगे और न ही नेताओं से। उन्हें विकास चाहिए। ग्रामीणों ने कहा कि चुनाव के दौरान बहिष्कार करने पर अधिकारी उन्हें आश्वास देकर टहला देते हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं चलेगा, पहले काम उसके बाद ही मतदान होगा। प्रदर्शन करने वालों में अनुज कुमार, ब्रजमोहन कुमार, रामेश्वर सिंह, रोहित सिंह, कन्हैयालाल, रमेश कुमार, महावीर, ब्रजेश सिंह, अमर पाल, मुकेश कुमार, रामौतार, राजाराम, राजवीर, रामनरेश, प्रताप सिंह आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें