10एमएनपी-12-गंगा देवी बघेल इंटर कॉलेज में प्रश्र पत्र चोरी के प्रयास के मामले में जांच करते अपर सचिव
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी/नौरमई। जिले के एक परीक्षा केंद्र पर डबल लॉक तोड़कर परीक्षा केंद्र से प्रश्नपत्र चोरी करने की कोशिश के मामले में सोमवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ से अपर सचिव और मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा ने केंद्र पर पहुंचकर जायजा लिया। स्ट्रांग रूम का ताला खुलवाकर करीब ढाई घंटे तक प्रश्न पत्रों के लिफाफे देखे। साथ ही सुरक्षा के इंतजाम भी की भी जानकारी ली।
बरनाहल थाना क्षेत्र के गंगा देवी बघेल इंटर कॉलेज में आठ फरवरी को देर रात चोरों ने स्ट्रांग रूम का डबल लॉक तोड़ कर प्रश्नपत्र निकालने की कोशिश की। इसके अलावा लैब सहित विद्यालयों के अन्य कक्षों के ताले भी तोड़ दिए। इसका संज्ञान लेते हुए सोमवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद के क्षेत्रीय कार्यालय मेरठ से अपर सचिव माध्यमिक शिक्षा राणा सहस्र कुमार सुमन और संयुक्त शिक्षा निदेशक आगरा मंडल मुकेश अग्रवाल प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक रघुराज सिंह पाल के साथ परीक्षा केंद्र पर पहुंचे। यहां जांच के बाद उन्हें सभी लिफाफे व्यवस्थित मिले। इस पर उन्होंने राहत की सांस ली। विद्यालय पूर्व मंत्री सुंदरलाल बघेल का है।
सीसीटीवी में दिखे चोर
विद्यालय में चोरी करने आए चोर सीसीटीवी में कैद हो गए हैं। हालांकि फुटेज में आरोपी मुंह ढके हुए दिख रहे हैं। पुलिस भी आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
अपर सचिव और संयुक्त शिक्षा निदेशक ने प्रश्न पत्रों के लिफाफों की गहनता से जांच के बाद अलमारियों को दोबारा सील करवा दिया है। वहां उन्हें सभी प्रश्न पत्र सुरक्षित मिले हैं। प्रधानाचार्य को सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस अधीक्षक को भी प्रश्न पत्रों की सुरक्षा को लेकर पत्र लिखा गया है।
रघुराज सिंह पाल, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक