10एमएनपी-23-शहर के नगला टाल में हैंडपंप से कब्जा हटवाते नगर पालिका कर्मचारी
- फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। बकाया बिल जमा नहीं होने पर सोमवार को चलाए गए सामूहिक अभियान के तहत 28 टीमों ने 438 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए हैं। उपभोक्ताओं से बकाया बिल के 16 लाख रुपये भी वसूले।
बिजली विभाग बकाएदारों के खिलाफ वसूली अभियान चलाकर बकाया बिल जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट रहा है। तीन हजार से अधिक के बकाएदारों के खिलाफ सोमवार को सामूहिक चेकिंग अभियान चलाया गया। बकाया सूची के आधार पर एसडीओ और जेई की देखरेख में 28 टीमों ने तीन हजार से अधिक का बकाया होनेे पर 438 घरों के कनेक्शन काट दिए। उपभोक्ताओं से बकाया बिजली बिल के 16 लाख रुपये वसूल किए। अधिशासी अभियंता मानेंद्र सिंह, आशीष गुप्ता, जीएसएल भटनागर की देखरेख में टीमों के साथ की जा रही कार्रवाई के दौरान विच्छेदन टीमों केे सदस्य भी मौजूद रहे।
ओटीएस में कराएं पंजीकरण
आसान किस्त योजना के तहत 29 फरवरी तक पंजीकरण किए जाएंगे जो उपभोक्ता पंजीकरण कराएंगे उनको ही योजना का लाभ मिलेगा। अधीक्षण अभियंता रवि कुमार अग्रवाल ने बताया 29 फरवरी के बाद बकाएदारों के खिलाफ कनेक्शन काटने और रिपोर्ट दर्ज कराकर वसूली करने का अभियान चलाया जाएगा।