फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन केंद्र नहीं हुए सेनेटाइज, आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद

Sun, 15 Mar 2020 01:02 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

3207 परीक्षक व 304 उप प्रधान परीक्षक मूल्यांकन करेंगे
विज्ञापन
आरबीएस कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य 16 मार्च से जिले के पांच मूल्यांकन केंद्रों पर शुरू होगा। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) ने जिला विद्यालय निरीक्षकों को मूल्यांकन शुरू होने से पहले केंद्रों का सेनेटाइजेशन कराने का निर्देश दिया था। जिले में महज एक केंद्र आरबीएस इंटर कॉलेज को ही सेनेटाइज किया गया है।
विज्ञापन


राजकीय इंटर कॉलेज पंचकुइयां, फतेहचंद इंटर कॉलेज तोता का ताल, बैप्टिस्ट हायर सेकेंडरी स्कूल साईं का तकिया और नगर निगम इंटर कॉलेज ताजगंज को अभी सेनेटाइज नहीं किया गया है। जिले के पांचों मूल्यांकन केंद्रों पर 3207 परीक्षक और 304 उप प्रधान परीक्षक मूल्यांकन कार्य में लगाए गए हैं।

जीआईसी प्रधानाचार्य अरुण कुमार सिंह ने बताया कि वह जिलाधिकारी को विद्यालय में सेनेटाइजेशन कराने के लिए पत्र लिख रहे हैं। सेनेटाइजेशन कराया जाएगा। मूल्यांकन के दौरान भी एहतियात बरता जाएगा। जो परीक्षक बीमार नजर आएंगे, जिन्हें खांसी, जुकाम, बुखार की शिकायत होगी, मेडिकल देने पर उन्हें अवकाश भी दिया जाएगा।
विज्ञापन

                                             
 
विज्ञापन

2,982 आंगनबाड़ी केंद्र भी 22 तक बंद रहेंगे
स्कूल-कॉलेजों के साथ ही जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों को भी 22 मार्च तक के लिए बंद कर दिया गया है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को शहर और गांवों में कोरोना वायरस के खतरे से आगाह करने और बचाव के लिए जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं।

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग ने जिले में संचालित 2982 आंगनबाड़ी केंद्र हैं। शहर में इनकी संख्या 508 है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग से दिए गए जागरूकता पोस्टरों को गांव और आंगनबाड़ी केंद्रों पर चस्पा करेंगी। चस्पा पोस्टरों की फोटो खींचकर निदेशालय की वेबसाइट पर अपलोड करनी होंगी।

कार्यकर्ता पोषण पखवाड़ा व घरों के भ्रमण के दौरान लोगों को जागरूक करेंगी। इस दौरान लाभार्थियों का पोषाहार केंद्रों के खुलने पर वितरित होगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब सिंह ने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र में ड्यूटी प्रतिदिन की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें