फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026: आगरा में 154 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी, अब नहीं होगा बदलाव

Thu, 01 Jan 2026 10:10 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए बनाए गए 154 परीक्षा केंद्रों के प्रधानाचार्यों से शपथपत्र मांगे जा रहे हैं। इसमें कई बिंदुओं पर जानकारी मांगी जा रही है। इस जानकारी का मिलान पाेर्टल पर अपलोड जानकारी से करने के बाद भाैतिक सत्यापन किया जाएगा। 
विज्ञापन
यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड परीक्षा 2026 के लिए आगरा में 154 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी है। अब इनमें बदलाव नहीं होगा। जिले के इन परीक्षा केंद्रों पर 1,21,922 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। डीआईओएस चंद्रशेखर ने बताया कि केंद्र की दूरी और छात्र आवंटन, निर्माण कार्य को लेकर जो भी आपत्तियां प्राप्त हुईं थी। उनका निराकरण की सूचना बोर्ड को भेजी गई थी। उसी आधार पर बाेर्ड ने 154 परीक्षा केंद्रों की सूची पर मुहर लगा दी है।
विज्ञापन


केंद्र से ज्यादा दूरी के संबंध में प्राप्त आपत्ति की जीपीएस गूगल से दूरी मापी गई, जो अधिक नहीं पाई गई। इसके अलावा छात्र आवंटन और निर्माणाधीन केंद्र का भी भौतिक सत्यापन किया गया। सभी आपत्तियों का निस्तारण करने के बाद रिपोर्ट भेज दी गई। उसी आधार पर अंतिम सूची जारी की गई है।

तहसीलस्तरीय समिति की प्राप्त रिपोर्ट के आधार पर सदर तहसील के दो अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय जिनमें मुफीद- ए-आम इंटर कॉलेज एवं हॉलमैन स्कूल की जर्जर अवस्था के कारण उनके स्थान पर अनवरी नीलोफर इंटर कॉलेज एवं चित्रगुप्त इंटर कॉलेज को नया केंद्र बनाया गया है। पहली सूची में जिले में 160 परीक्षा केंद्र घोषित किए गए थे। आपत्तियां आने के बाद आठ केंद्र निरस्त करते हुए उनके स्थान पर दो नए परीक्षा केंद्र बनाए गए।
विज्ञापन


डीआईओएस चंद्रशेखर ने बताया कि केंद्र व्यवस्थापकों के बारे में जानकारी मांगी जा रही है कि वे उस स्कूल में कब से कार्यरत हैं। उनके खिलाफ कोई अनियमितता की शिकायत तो नहीं हुई है। नियुक्ति की तिथि, शैक्षिक दस्तावेज समेत अन्य कई बिंदुओं पर शपथपत्र भरकर देना है। 
विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा के आंकड़ों पर एक नजर
वर्ष 2026
कुल छात्र- 1,21,922
परीक्षा केंद्र-154
हाईस्कूल परीक्षा

संस्थागत व्यक्तिगत
छात्र- 32512 44
छात्राएं- 27793 22
कुल छात्र-60305 66

इंटरमीडिएट परीक्षा
संस्थागत व्यक्तिगत
छात्र- 34874 541
छात्राएं-25899 237
कुल संख्या- 60773 778
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें