फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Board Result 2020 डीएम बनने का सपना लेकर किया जिला टॉप, देखिए फिरोजाबाद का परीक्षा परिणाम

Sat, 27 Jun 2020 04:36 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद

सार

  • हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 85.10 रहा
  • इंटरमीडिएट में कुल 72.29 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए
विज्ञापन
परीक्षा परिणाम के बाद सेल्फी लेतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट 2020 परी्षाओं का परिणाम शनिवार को घोषित हो गया। बंपर रिजल्ट निकलने से छात्र-छात्राएं खुशी से उछल पड़े। जनपद में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 85.10 रहा। वहीं, इंटरमीडिएट में कुल 72.29 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।
विज्ञापन


हाईस्कूल में सिरसागंज के राधामोहन फरसैया सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र सुमित गुप्ता ने 91.67 प्रतिशत अंक पाकर पूरे जनपद में टॉपर किया है। वहीं, इंटरमीडिएट में 86.40 प्रतिशत अंक पाकर पीआरटी इंटर कॉलेज शिकोहाबाद की छात्रा कल्पना प्रथम स्थान पर रही।



शनिवार सुबह से ही छात्र-छात्राएं परीक्षा परिणाम को लेकर उत्साहित थे। दोपहर 12.30 के बाद परीक्षा परिणाम की घोषणा हुई तो वैसे ही छात्र-छात्राएं खुशी से उछल पड़े। पिछले साल के मुताबिक इस बार अच्छा परिणाम आया है। हालांकि जनपद का कोई छात्र यूपी टॉप टेन में जगह नहीं बना सका है। परीक्षार्थियों ने रिजल्ट अपने मोबाइल पर देखा। अच्छे अंक पाकर खुशी से झूम उठे।
विज्ञापन

इंटरमीडिएट में कुल 38031 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 37290 ने परीक्षा दी। इसमें 26957 परीक्षार्थी उर्त्तीण हुए हैं। जबकि 10 हजार 333 परीक्षार्थी इंटर में अनुतीर्ण हो गए। हाईस्कूल में 42557 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 38453 परीक्षार्थी शामिल हुए। जबकि 32,725 उत्तीर्ण हुए हैं। पांच हजार 728 ने परीक्षा छोड़ी।

डीआईओएस ने वीडियोकॉल कर दी टॉपर को बधाई
परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद डीआईओएस रितु गोयल ने कोरोना संक्रमण के कारण परीक्षार्थियों के पास न जाकर कार्यालय से ही फोन पर बधाई दी। डीआईओएस ने हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट के प्रथम टॉपर एवं स्कूल के प्रधानाचार्यों को बधाई दी है।

घर में बनीं मिठाई, मनी खुशी
लोग घरों में कैद रहकर उदास थे। लेकिन जनपद में बंपर रिजल्ट आया तो परीक्षार्थी खुश थे ही। साथ ही उनके अभिभावक भी खुश थे। मां ने अपने लाड़लों के लिए मिठाई खिलाई। दोस्तों के साथ वीडियो कॉल कर खुशी शेयर की।
 

जिलाधिकारी बन कर जन सेवा करना चाहती है कल्पना

इंटर की परीक्षा में जिला टॉप करने वाली शिकोहाबाद की छात्रा कल्पना यादव स्नातक के साथ उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की तैयारी कर सिविल सर्विस में जाना चाहती है। उनका सपना डीएम बन कर जनता की सेवा करना है। कल्पना ने इंटर गणित से किया है। उनका कहना है कि प्रतिदिन आठ घंटे पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया है।

अपनी सफलता का श्रेय अपने आचार्य पिता और मां के साथ शिक्षक चाचा-चाची और गुरुजनों को दिया। कल्पना तीन भाई बहनों में सबसे छोटी है। बड़ी बहन नेहा बीटीसी और भाई अजीत बीएससी दिल्ली यूनिवर्सिटी से कर रहा है।

कल्पना के पिता राधामोहन फरसैया सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अंग्रेजी पढ़ाते हैं। कल्पना मूल रूप से जसराना के गांव झपारा की रहने वाली है। कल्पना ने गणित, भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान की कोचिंग की है। 
 
विज्ञापन

कल्पना की मां स्नेहलता गृहणी हैं, जबकि चाचा सुशील और चाची संगीता यादव जूनियर में शिक्षक हैं। कल्पना को गाना सुनने और सुनाने का शौक है। यामी गौतम और सलमान खान की प्रशंसक कल्पना के रोल मॉडल नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

खेलों में खो-खो खेलना पसंद है। कल्पना कहती है कि अभी स्नातक करना है और उसके साथ ही सिविल सर्विसेज की तैयारी करनी है। डीएम बनकर जनता की सेवा करना सपना है। छात्रा की इस सफलता पर उसके पूरे परिवार में खुशी की लहर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें