ब्लॉक प्रमुख चुनाव 2021: अछनेरा ब्लॉक प्रमुख निर्विरोध निर्वाचित
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में ब्लॉक प्रमुख चुनाव में बरौली अहीर ब्लॉक में मतदान से प्रत्याशी के भाग्य का फैसला हुआ। यहां भाजपा ने सपा को हराया। शुक्रवार को नाम वापसी के अंतिम दिन जगनेर और अकोला के एक-एक विपक्षी उम्मीदवार ने भी नाम वापस ले लिया। इस तरह जिले के 15 में से 14 ब्लॉकों में भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध रहे। निर्विरोध चुने ब्लाक प्रमुखों को निर्वाचन अधिकारी ने प्रमाणपत्र दिए।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी की निर्विरोध जीत का सिलसिला ब्लॉक प्रमुख चुनाव में जारी है। गुरुवार को 15 ब्लॉक पर नामांकन हुए, जिनमें 12 ब्लॉक पर सिर्फ भाजपा प्रत्याशियों ने पर्चा भरा था। किसी प्रतिद्वंद्वी ने नामांकन नहीं किया। 15 ब्लॉक में कुल 18 प्रत्याशियों ने नामांकन किए थे। जगनेर व अकोला में भी भाजपा प्रत्याशियों के सामने विपक्षियों ने नाम वापस कर लिए। बरौली अहीर ब्लॉक में सपा की सरिता सिंह को भाजपा के उत्तम सिंह ने पराजित किया।