आगरा में राजनीतिक होर्डिंग उतारते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है। प्रदेश में सात चरणों में चुनाव संपन्न होंगे। आगरा मंडल की 24 विधानसभा सीटों पर पहले और तीसरे चरण में चुनाव होंगे। एटा और कासगंज जनपद की छह विधानसभा सीटों पर तीसरे चरण में मतदान होगा। विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के साथ आचार संहिता लागू हो गई है। आगरा मंडल के सभी जिलों से होर्डिंग उतारने का काम शुरू हो गया। एटा और कासगंज की सड़कों पर लगे राजनीतिक होर्डिंग हटा दिए गए।
पहले चरण की 58 सीटों में आगरा की 9 सीटों पर 10 फरवरी को मतदान होगा। डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया कि 14 से 21 जनवरी तक नामांकन प्रक्रिया होगी। नामांकन की जांच 24 जनवरी और नाम वापसी 27 जनवरी तक होगा। मतदान 10 फरवरी को होगा। आगरा जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 34.61 लाख हो गई है। 2017 चुनाव में 32.44 लाख मतदात थे। नौ विधानसभा सीटों पर बीते पांच साल में 2.17 लाख नए मतदाता बढ़ गए हैं।
10 फरवरी को इन सीटों के लिए मतदान
आगरा
1. आगरा कैंट विधानसभा सीट
2. आगरा उत्तर विधानसभा सीट
3. आगरा दक्षिण विधानसभा सीट
4. आगरा ग्रामीण विधानसभा सीट
5. एत्मादपुर विधानसभा सीट
6. बाह विधानसभा सीट
7. फतेहाबाद विधानसभा सीट
8. फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट
9. खेरागढ़ विधानसभा सीट
मथुरा
1. मथुरा विधानसभा सीट
2. गोवर्धन विधानसभा सीट
3. छाता विधानसभा सीट
4. बलदेव विधानसभा सीट
5. मांट विधानसभा सीट