तैयारी जुड़ी खास बातें
- जिले के 16 जोन,188 सेक्टरों में बांटकर अफसरों को किया तैनात।
- जिले के एक हजार बूथों पर वेब कास्टिंग की जाएगी।
- 160 बूथों पर माइक्रो आब्जर्वर के रूप में (केंद्रीय कर्मचारी) होंगे तैनात।
- जिले में 90 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की होगी तैनाती।
- जिले की पांचों विधानसभा में पांच-पांच मॉडल बूथ बनाए जाएंगे।
तेजी से हो रही तैयारी
उप जिला निर्वाचन अधिकारी एडीएम अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि बूथों पर सत्यापन का काम किया जाएगा। बेब कास्टिंग, माइक्रो आब्जर्वर, स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती किए जाने के साथ ही हर विधानसभा में कम से कम पांच-पांच मॉडल बूथ बनाने की तैयारी की जा रही है।
आईजी ने की चुनाव को लेकर तैयारियों की समीक्षा
आईजी नचिकेता झा ने बृहस्पतिवार रात पुलिस लाइन में एसएसपी अशोक कुमार और अन्य पुलिस अफसरों के साथ बैठक कर विधान सभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने सभी अराजकतत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई कर जेल भेजने के निर्देश दिए। आईजी ने एसएसपी अशोक कुमार शुक्ला और अन्य अफसरों से तैयारियों की जानकारी ली। एसपी ग्रामीण डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी मुकेश मिश्रा, सीओ, इंस्पेक्टर और एसओ मौजूद रहे।