फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP By-Election Result 2020: कौन होगा टूंडला का नया विधायक, आज चलेगा पता

Tue, 10 Nov 2020 12:04 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
मतगणना स्थल पर लगी कुर्सियां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

फिरोजाबाद जिले के टूंडला विधानसभा क्षेत्र का नया विधायक कौन होगा, इसका आज पता चल जाएगा। उपचुनाव की मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे से एटा मार्ग स्थित मंडी समिति में होगी। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर मतगणना स्थल पर विशेष इंतजाम किए गए हैं। 

विज्ञापन


टूंडला विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए तीन नवंबर को मतदान संपन्न हुआ था। आज मतगणना होनी है। इसे लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर लीं है। प्रेक्षक सीएल श्रीमाली और जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह ने सोमवार को मतगणना स्थल का जायजा लिया और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।


जिलाधिकारी चंद्रविजय सिंह ने बताया कि मतगणना स्थल पर सामाजिक दूरी का ध्यान रखते हुए सभी अभिकर्ता अपने कार्य को देखेंगे। कोई भी इधर से उधर न घूमे इसका ध्यान रखा जाए। शांतिपूर्ण मतगणना संपन्न कराने को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।  

विज्ञापन

14 टेबलों पर 40 राउंड में होगी मतगणना

उपजिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि मंडी समिति में मतगणना के लिए 14 टेबल लगाई गईं हैं। इन 14 टेबलों पर 40 राउंड में मतगणना होगी। इसके अतिरिक्त एक टेबिल पोस्टल बैलेट की मतगणना के लिए लगाई है। 

मीडिया कर्मियों को ग्रुप में मिलेगा प्रवेश

कवरेज के लिए मतगणना स्थल पर जाने के लिए मीडिया कर्मियों को ग्रुप में ही प्रवेश दिया जाएगा। एक साथ चार या पांच मीडियाकर्मी अंदर प्रवेश कर सकेंगे। एक-एक करके नहीं जाने दिया जाएगा।

पानी की बोतल को नहीं ले जा सकेगा कोई

पेयजल की व्यवस्था मतगणना स्थल के अंदर ही रहेगी। कोई भी व्यक्ति अपने साथ पानी की बोतल आदि मतगणना स्थल के अंदर नहीं ले जा सकेगा। 
विज्ञापन

बंदरों को रोकने के लिए तैनात रहेगा विशेष दस्ता

टूंडला विधानसभा उपचुनाव की मतगणना के दौरान बंदरों को रोकने लिए वन विभाग का विशेष दस्ता मतगणना स्थल पर तैनात रहेगा। जिलाधिकारी के निर्देशों के बाद वन विभाग ने छह कर्मचारियों का एक दस्ता मतगणना स्थल पर तैनात किया है। 

टूंडला विधानसभा उपचुनाव की मतगणना मंगलवार को मंडी परिषद टूंडला में संपन्न होगी। मंडी परिसर में काफी संख्या में बंदर सक्रिय रहते हैं। इसी के मद्देनजर रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा मतगणना के दौरान बंदरों द्वारा उत्पात किए जाने की आशंका प्रकट की थी। 

इस पर जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने जिले के वन विभाग को निर्देश दिए हैं। क्षेत्रीय वनाधिकारी स्वतंत्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि मतगणना के दौरान मंडी परिषद पर वन विभाग के कर्मचारियों का एक छह सदस्यीय दस्ता तैनात किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें