फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अखिलेश यादव का सीएम योगी पर निशाना, बोले- जनता को सांड से नहीं बचा पा रहे हैं मुख्यमंत्री

Thu, 23 Nov 2023 03:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी

सार

बेवर क्षेत्र के गांव घुटारा में सभा को संबोधित करने पहुंचे सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री आम जनता को सांड़ से नहीं बचा पा रहे हैं। बच्चों में इस कदर आवारा जानवरों का आतंक है कि वे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। 
 
विज्ञापन
अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैनपुरी के बेवर क्षेत्र के गांव घुटारा में एक सभा को संबोधित करने पहुंचे सपा प्रमुख ने भाजपा और उत्तर प्रदेश सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा कि जनता को मुख्यमंत्री सांड से सुरक्षा नहीं दे पा रहे हैं। सड़कों पर बच्चे और बूढ़े सांड के डर से निकल नहीं पा रहे हैं। ऐसी सरकार जनता के किस काम की। 
विज्ञापन






पूर्व पैक्सफेड चेयरमैन तोमाराम यादव द्वारा आयोजित अभिनंदन समारोह में सपा प्रमुख अखिलेश यादव पहुंचे। इंडिया गठबंधन को लेकर चल रही चर्चाओं को लेकर उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य सिर्फ भाजपा को रोकना है। गठबंधन के सभी दलों को इसी सोच के साथ काम करना चाहिए। रणनीति तैयार करनी चाहिए कि आखिर कैसे भाजपा का मुकाबला किया जाए। 
विज्ञापन


विज्ञापन


सैफई में उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक का दौरान निरस्त होने पर उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम ने मेडिकल कॉलेज का ठेका एक राष्ट्रीय कंपनी से छीनकर अपने चेले को दे दिया। इसलिए वे सैफई नहीं आए। उन्होंने कहा कि भाजपा बुनियादी सवालों के बजाए धार्मिक मुद्दों पर चुनाव लड़ती है। किसानों को उनकी उपज का दाम नहीं मिल रहा है, लेकिन उस पर कभी भाजपा बात नहीं करती है।

 अखिलेश यादव ने कहा कि सपा नेताजी के बताए रास्ते पर चलने का काम करेगी। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष आलोक शाक्य, विधायक बृजेश कठेरिया, पूर्व मंत्री तोताराम यादव आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें