फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खरगजीत नगर में चल रहा था अपंजीकृत कॉल सेंटर

Fri, 06 Oct 2023 05:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
खरगजीत नगर में चल रहा था अपंजीकृत कॉल सेंटर
विज्ञापन

कार मालिकों से करते थे धोखाधड़ी, गिरफ्तार दो आरोपी भेजे जेल
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। शहर के खरगजीत नगर स्थित एक घर में अवैध रूप से अपंजीकृत कॉल सेंटर पकड़ा गया है। कॉल सेंटर से फोन कर कार मालिकों के साथ धोखाधड़ी की जा रही थी। पुलिस ने दबिश देकर दो ठग गिरफ्तार किए। कब्जे से कई मोबाइल, सिम कार्ड बरामद हुए हैं। शुक्रवार को दोनों आरोपी जेल भेजे गए हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र में कार मालिकों से ठगी करने का एक गैंग काफी समय से संचालित हो रहा था। इसके लिए मोहल्ला खरगजीत नगर स्थित एक घर में बकायदा कॉल सेंटर चलाया जा रहा था। कोतवाली पुलिस को इस अपराध की भनक तक नहीं थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने खरगजीत नगर में संचालित हो रहे अपंजीकृत कॉल सेंटर पर दबिश दी। मौके से दो ठगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने पर ठगों ने अपने नाम गोविंद निवासी गांव गोदना घिरोर और कन्हैया भारती निवासी रामपुर मदनापुर आजमगढ़ बताया। मौके से पुलिस को 14 मोबाइल, 14 सिम कार्ड, वाहन मालिकों के विवरण की बुकलेट, रजिस्टर, डेबिट कार्ड और तीन हजार रुपये नकद बरामद हुए। पूछताछ में ठगों ने बताया कि वह कॉल कर वाहन मालिकों से ठगी करते थे। शुक्रवार को पुलिस ने गिरफ्तार किए गए ठगों को न्यायालय में पेश किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें