विद्यार्थियों को नवाचार से जोड़ा जाए
निपुण भारत मिशन के तहत जिला स्काउट गाइड प्रांगण में हुई गोष्ठी
मैनपुरी। निपुण भारत मिशन के तहत शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी एवं उन्मुखीकरण का आयोजन जिला स्काउट गाइड के हॉल में बीईओ अनुपम शुक्ला की अध्यक्षता में किया गया। निपुण मैसेंजर के रूप में मयंक शर्मा, इसरत अली तथा महेंद्र पताप सिंह ने भाग लिया। बीईओ अनुपम शुक्ला ने कहा कि निपुण भारत मिशन के माध्यम से सक्षम वातावरण का निर्माण किया जाएगा। विद्यार्थियों को नवाचार से जोड़ने की बात कही।
बीईओ ने कहा कि निपुण लक्ष्य के माध्यम से आधारभूत साक्षरता और संख्यात्मक ज्ञान छात्रों को दिया जा सकेगा। बैठक के दौरान नवाचार के माध्यम से बच्चों का नामांकन बढ़ाने एवं उनके ठहराव के संबंध में जानकारी दी गईं। मैनपुरी ब्लाक के उन विद्यालयों को गोष्ठी में आमंत्रित किया गया था जिनके विद्यालय को एआरपी, शिक्षक संकुल के स्वयं का स्कूल अथवा उनके द्वारा गोद लिए गए स्कूलों के प्रधानाध्यापकों को दिसंबर माह तक अपने बच्चों को निपुण बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। निपुण मैसेंजर रूप मेें आमंत्रित किए गए शिक्षकों ने अपने विद्यालय को कैसे संवारा इसके अनुभव भी साझा किए।
इस अवसर पर वरिष्ठ एआरपी महेश चंद्र चतुर्वेदी, विनय कुमार अग्निहोत्री, सुरेंद्र पाल सिंह, पृथ्वी राज सिंह चौहान, रीता, नोडल शिक्षक संकुल सर्वेश यादव, प्रमोद शाक्य, विवेक यादव, राधा यादव, अंबुज यादव, सतीश यादव, अरविंद चौहान मौजूद रहे।