फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली से पहले बढ़ी पुलिस की टेंशन, आगरा में मिले लावारिस ब्रीफकेस-बैग

Sat, 14 Oct 2017 03:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो ‌प‌िक
विज्ञापन
दीपावली आने को है और ताजनगरी की सुरक्षा को लेकर पुलिस की टेंशन एक बार फिर बढ़ गई। आगरा में शुक्रवार को दो स्थानों पर लावारिस ब्रीफकेस और बैगों से बम की सनसनी फैली। बम निरोधक दस्ते ने उन्हें चेक किया। हालांकि उनमें कागजात और कपड़े ही निकले। तब कहीं पुलिस ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

 
बता दें कि सिकंदरा क्षेत्र में सर्विस रोड पर दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के आफिस के बाहर शुक्रवार शाम सात बजे लैपटॉप का बैग और ब्रीफकेस रखे मिले। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने लोगों को दूर कर दिया। सर्विस रोड पर रास्ता भी रोक दिया। 

तकरीबन 45 मिनट बाद बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा। बैग और ब्रीफकेस को स्कैन करने के बाद खोला गया। उसमें कागजात और कुछ कपड़े निकले। पुलिस ने बताया कि दोनों एटा के रहने वाले बीएस उपाध्याय के थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बैग-ब्रीफकेस आईएसबीटी से चोरी हो गए थे। चोर ने उन्हें चेक करने के बाद यहां छोड़ दिया। वहीं आगरा किला के पास झाड़ियों में रात आठ बजे बैग मिला। बम निरोधक दस्ता ने उसे चेक करने के बाद खोला। बैग में कपड़े मिले। पुलिस ने बताया कि बैग किसी खिलाड़ी का रह गया था। उसे सूचना दे दी गई है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें