आगरा में 21 सितंबर से सभी धार्मिक स्थल खुल जाएंगे। सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों की छूट होगी। परास्नातक छात्रों के लिए उच्च शिक्षा संस्थान, कौशल एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण केंद्र खोले जाएंगे। राज्य सरकार से दिशा-निर्देश प्राप्त होने के बाद सोमवार को डीएम प्रभु एन सिंह ने आदेश जारी किए हैं।
डीएम प्रभु एन सिंह ने बताया स्कूलों में बच्चे नहीं जाएंगे। आगामी 21 सितंबर से सभी मंदिर, मस्जिद, चर्च में धार्मिक गतिविधियों की इजाजत होगी। सभी तरह के ट्रेनिंग सेंटर, आईटीआई, ऑनलाइन सेंटर खोले जाएंगे।
ये भी पढ़ें- फतेहपुर सीकरी-सिकंदरा स्मारक घूम सकेंगे पर्यटक, जानिये ताजमहल का कब खुलेगा ताला
कक्षा नौ से 12वीं तक छात्र स्कूल में शिक्षकों से विषय संबंधित परामर्श लेने जा सकेंगे। उच्च शिक्षण संस्थानों में परास्नातक व पीएचडी शोधार्थियों को जाने की छूट होगी। तकनीकी, व्यवसायिक एवं प्रयोगशाला संबंधी कार्य किए जा सकेंगे।