फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा के उद्योगों को बढ़ावा दिए जाने के पक्षधर थे प्रणब दा, पूर्व सांसद निहाल सिंह जैन ने संस्मरण किए साझा

Tue, 01 Sep 2020 12:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

पूर्व सांसद ने बताया कि प्रणब मुखर्जी ने आगरा के उद्योगों को लेकर तब कई सवालात किए। उन्होंने आगरा में कंटेनर डिपो की स्थापना का आग्रह किया लेकिन यह कार्य नहीं हो सका। सांसद रहते हुए उनसे कई बार भेंट हुई थी।
विज्ञापन
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का 1980 में आगरा आगमन पर मुलाकात करते हुए पूर्व सांसद निहाल सिंह जैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा के पूर्व सांसद रहे निहाल सिंह जैन ने प्रणब मुखर्जी के साथ आगरा के उद्योगों पर चर्चा की थी। उन्होंने बताया कि प्रणब मुखर्जी ने आगरा की जूता, मार्बल, फाउंड्री इंडस्ट्री के बारे में जानकारी हासिल की थी। वह यहां के उद्योगों को बढ़ावा देने के पक्षधर थे। 
विज्ञापन


पूर्व सांसद निहाल सिंह जैन ने बताया कि वह वर्ष 1983 में आगरा आए थे। तब केंद्र में वित्त मंत्री थे। फतेहाबाद रोड स्थित होटल में रुके थे। इस दौरान उन्होंने व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बतौर सांसद आगरा के उद्योगों के विकास को लेकर उनसे बातचीत की थी। 

ये भी पढ़ें- स्मृतियों में पूर्व राष्ट्रपतिः श्रीबांकेबिहारी के दर्शन के दौरान प्रणब दा भूल गए थे दक्षिणा
विज्ञापन


पूर्व सांसद ने बताया कि प्रणब मुखर्जी ने आगरा के उद्योगों को लेकर तब कई सवालात किए। उन्होंने आगरा में कंटेनर डिपो की स्थापना का आग्रह किया लेकिन यह कार्य नहीं हो सका। सांसद रहते हुए उनसे कई बार भेंट हुई थी। वह बड़े ही सौम्य तरीके से बात करते थे। उनकी खास बात थी कि दूसरे की बात बड़े ही गौर से सुनने के बाद ही कोई प्रतिक्रिया देते। पूर्व सांसद ने कहा कि उनके निधन से कांग्रेस के एक युग का समापन हो गया।
विज्ञापन

भाजपाई और कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न प्रणब मुखर्जी के निधन पर भाजपाइयों और कांग्रेसियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है। भाजपा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा है कि मुखर्जी का निधन देश के लिए अपूर्णनीय क्षति है। देश के सशक्त राजनेता के रूप में वह सदैव स्मरण रहेंगे। वह सदैव हमारे हृदयों में वास करेंगे। 

ब्रज व कानपुर क्षेत्र के संगठन मंत्री भवानी सिंह ने कहा कि उनका असाधारण व्यक्तित्व सदैव प्रेरणादायी रहेगा। उनका राजनीतिक जीवन हर व्यक्ति के लिए अनुकरणीय है। ब्रज क्षेत्र के संयोजक केके भारद्वाज ने कहा कि आज पांच दशक से राजनीतिक क्षेत्र में सौम्यता की प्रतिमूर्ति अस्त हो गई। मोदी सरकार ने उनकी प्रतिभा का सम्मान राजनीतिक विचारधारा को अलग रखकर किया था। 

कांग्रेस के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने कहा कि उनके निधन से कांग्रेस का एक स्तंभ ढह गया। वह आजीवन मूल्यों की राजनीति करते रहे। पूर्व प्रदेश महासचिव शब्बीर अब्बास ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति मुखर्जी ने 50 साल तक देश और समाज की सेवा की, उन जैसे उदाहरण कम मिलते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें