हादसे के बाद अस्पताल में लोगों की भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आगरा के थाना रकाबगंज क्षेत्र में आगरा किला के सामने बुधवार देर रात अज्ञात बस की टक्कर से स्कूटी सवा दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीसरा गंभीर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।
वहीं घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में लोग एसएन मेडिकल कॉलेज इमरजेंसी पहुंच गए। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने का प्रयास किया तो हंगामा करना शुरू कर दिया। बाद में पुलिस के समझाने पर लोग मान गए। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। ईद की खुशियां मातम में बदल गईं।
घटना रात तकरीबन 1:00 बजे की बताई गई है। ताजगंज क्षेत्र के रहने वाले आमिर, तौकीर और अदनान स्कूटी से कर लौट रहे थे। आगरा किला के सामने तेज रफ्तार बस आई और स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे में तीनों बुरी तरह से घायल हो गए।